ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / bihar / patna-news / BIHAR: श्रद्धालुओं से भरी बस में लगी आग, सभी 45 यात्री सुरक्षित

BIHAR: श्रद्धालुओं से भरी बस में लगी आग, सभी 45 यात्री सुरक्षित

श्रद्धालुओं से भरी बस अचानक आग की लपटों में घिर गई। गनीमत रही कि सभी 45 यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन बस राख हो गई।

07-Sep-2025 10:44 PM

By SONU

DESK: यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। गनीमत रही कि सभी 45 यात्री सुरक्षित बस से निकल गये नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। बताया जाता है कि भगवती पूजा का कलश विसर्जन करने के लिए श्रद्धालु अररिया से भागलपुर गंगा घाट के लिए निकले थे।


 तभी बस के इंजन से धुआं निकला और कुछ देर बाद आग लग गयी। श्रद्धालुओं से भरी बस में लगी आग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। किसी तरह बस में सवार यात्रियों ने बस से उतरकर अपनी जान बचायी। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। श्रद्धालुओं ने तत्परता से काम किया जिसके चलते सभी की जान बच गयी। 


घटना रविवार शाम करीब 7 बजकर 15 मिनट की है। जहां कोढ़ा थाना क्षेत्र के एनएच- 31 पर रविवार शाम फुलवरिया स्कूल के पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अररिया के कुर्साकांटा प्रखंड से श्रद्धालु भगवती पूजा सम्पन्न कर कलश विसर्जन के लिए भागलपुर गंगा घाट जा रहे थे। तभी बस के इंजन से धुआं उठने लगा। यात्रियों ने चालक को रोकने को कहा और कुछ ही पलों में बस धधक उठी। बस के टायरों के धमाके को सुनकर मौके पर लोग जुटे। 


करीब एक घंटे तक बस बीच सड़क पर जलती रही। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बस राख हो चुकी थी। हादसे के बाद श्रद्धालु दूसरी बस से कुप्पाघाट जाकर कलश विसर्जन करेंगे। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि गनीमत रही कि वक्त रहते सभी यात्री सुरक्षित निकाल लिए गए… वरना यह हादसा बड़ा रूप ले सकता था।