Bihar News : पश्चिम चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात हुए भीषण सड़क हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज एवं हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है।

छठियार की खुशियां पल भर में बदलीं मातम में

जानकारी के अनुसार, पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के बसवरिया पराउटोला पंचायत अंतर्गत बनकटवा मध्य विद्यालय के पास शुक्रवार की रात करीब 11 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इलाके में छठियार कार्यक्रम आयोजित था और सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग आर्केस्ट्रा देख रहे थे। इसी दौरान एक बस अनियंत्रित होकर लोगों की भीड़ में घुस गई।

बस की चपेट में आने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हादसा इतना भीषण था कि पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया और छठियार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।

CM सम्राट चौधरी ने जताई गहरी संवेदना

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पश्चिम चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस दुःख की घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

हादसे में इन पांच लोगों की हुई मौत

लौरिया सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान हो गई है। मृतकों में शामिल हैं—

हादसे के बाद मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही इलाके के पांच लोगों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

कई लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर

हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर होने की जानकारी सामने आई है। अब तक जिन घायलों की पहचान हुई है, उनमें—

शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल और निजी चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अन्य घायलों की भी पहचान की जा रही है और उनकी चिकित्सा जारी है।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे आर्केस्ट्रा देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा थे। देर रात अचानक बस के भीड़ में घुसने से किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। बस की चपेट में आते ही कई लोग सड़क पर गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

बसवरिया और बनकटवा गांव के लोगों का कहना है कि इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जिस कार्यक्रम में परिवार और ग्रामीण खुशी के साथ जुटे थे, वहीं कुछ देर बाद चारों ओर चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया।

फिलहाल प्रशासन की ओर से घायलों के इलाज पर नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश के बाद पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। दूसरी ओर, पांच लोगों की मौत के बाद गांव में पसरे सन्नाटे के बीच हर किसी की आंखें नम हैं।