Bihar BSFC Vacancy 2026 : बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अंतर्गत बिहार स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन (BSFCSC) में विभिन्न पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 259 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया का आयोजन बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) के माध्यम से किया जा रहा है।इस बहाली में सहायक प्रबंधक, सहायक लेखा पदाधिकारी, लेखापाल, गुणवत्ता नियंत्रक और निम्नवर्गीय लिपिक (LDC) के पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 24 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BSFC Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी?

भर्ती के तहत अलग-अलग पदों के लिए कुल 259 रिक्तियां जारी की गई हैं। इनमें सबसे अधिक पद निम्नवर्गीय लिपिक यानी LDC के हैं।

पद का नामरिक्त पद
सहायक प्रबंधक (Assistant Manager)81
सहायक लेखा पदाधिकारी (Assistant Accounts Officer)6
लेखापाल (Accountant)11
गुणवत्ता नियंत्रक (Quality Controller)38
निम्नवर्गीय लिपिक (LDC)123
कुल पद259

पदों के लिए क्या है योग्यता?

सहायक प्रबंधक पद के लिए अभ्यर्थी के पास MBA या PGDBM की योग्यता होनी चाहिए। सहायक लेखा पदाधिकारी के लिए CA, BCom और पांच साल का संबंधित अनुभव आवश्यक है। लेखापाल पद के लिए BCom के साथ CA से संबंधित अनुभव, जबकि गुणवत्ता नियंत्रक पद के लिए BSc Agriculture या BTech Food Technology की योग्यता मांगी गई है। वहीं, LDC पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के साथ कंप्यूटर टाइपिंग की योग्यता जरूरी है।

BSFC Recruitment 2026: उम्र सीमा

भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम उम्र 37 वर्ष है। सामान्य वर्ग की महिला, बीसी और ईबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम 40 वर्ष तक आवेदन का मौका मिलेगा। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 42 वर्ष तय की गई है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार पे-मैट्रिक्स के तहत वेतन मिलेगा। LDC पद के लिए लेवल-2 के तहत 19,900 रुपये मूल वेतन निर्धारित है। वहीं, सहायक प्रबंधक समेत उच्च पदों के लिए लेवल-7 के तहत 44,900 रुपये मूल वेतन तक मिलेगा।

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी और ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 1,200 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

BSFC Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

BSFC Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर Food and Civil Supplies Corporation Ltd Online Application Portal के लिंक पर क्लिक करें।

  3. भर्ती के लिए नया रजिस्ट्रेशन करें।

  4. आवेदन फॉर्म में शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य जरूरी जानकारी भरें।

  5. आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

  6. ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।

  7. फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

युवाओं के लिए बड़ा अवसर

बिहार स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन में निकली यह भर्ती ग्रेजुएट और प्रोफेशनल योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा अवसर मानी जा रही है। खासकर LDC के 123 पदों और सहायक प्रबंधक के 81 पदों पर बड़ी संख्या में उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में पदवार योग्यता, अनुभव और अन्य शर्तों को ध्यान से जरूर जांच लें।