PATNA: पटना के न्यू जक्कनपुर इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक युवती को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जेएसपीपीएस स्कूल, चंद्रा हाउस, न्यू जक्कनपुर के पास स्थित पोलिंग बुथ के बाहर से युवती को हिरासत में लिया गया है। इस दौरान वीडियो बना रहे मीडिया कर्मियों को पुलिस ने वीडियो बनाने से रोका। कहा कि आप वीडियो नहीं बना सकते हैं। पुलिस उक्त युवती को अपने साथ ले गयी है। मामला लक्ष्मी नगर बुथ नम्बर 303 की बताया जा रहा है। 


बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच पटना के न्यू जक्कनपुर इलाके से एक बड़ा मामला सामने आया है। जेएसपीपीएस स्कूल, चंद्रा हाउस, न्यू जक्कनपुर के पास स्थित मतदान केंद्र के बाहर एक युवती को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। घटना लक्ष्मी नगर स्थित बूथ संख्या 303 की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस युवती को अपने साथ लेकर चली गई। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ मीडिया कर्मियों ने वीडियो रिकॉर्डिंग करनी चाही, लेकिन पुलिस ने उन्हें वीडियो बनाने से रोक दिया। हिरासत में ली गई युवती का आरोप है कि वह मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंची थी, जहां उसके साथ बदतमीजी की गई। उसका कहना है कि कुछ लोगों ने उसका हाथ पकड़कर घसीटा और मारपीट की कोशिश की।


युवती ने आरोप लगाया कि बूथ पर मौजूद कुछ लोग मतदाताओं से एक विशेष चुनाव चिह्न के पक्ष में मतदान करने के लिए कह रहे थे। उसके अनुसार, उसने इसका विरोध करते हुए कहा कि मतदान करना प्रत्येक मतदाता का अधिकार है और किसी पर दबाव नहीं डाला जा सकता। विरोध करने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। युवती ने एक महिला और एक अधेड़ व्यक्ति पर भी धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया। उसका कहना है कि जब उसने अपना परिचय स्थानीय निवासी के रूप में दिया, तब भी उसकी बात नहीं सुनी गई।


युवती की मां ने बताया कि उन्हें उनकी बेटी का फोन आया, जिसमें उसने अपने साथ हुई कथित घटना की जानकारी दी। उनका आरोप है कि मौके पर पहुंचने तक कथित तौर पर संबंधित लोग वहां से जा चुके थे। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के बाद उनकी बेटी काफी घबराई हुई थी. युवती ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मियों का व्यवहार निष्पक्ष नहीं था और उन्होंने उसकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद मतदान केंद्र पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।


पुलिस ने जिस युवती को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उसका कहना है कि वोट देने के लिए वो पोलिंग बुथ पर पहुंची थी, जहां उसके साथ बदतमीजी की गयी। हाथ पकड़कर उसे घसीटा गया और मारपीट की कोशिश की गयी। युवती ने बीजेपी कार्यकर्ता पर यह आरोप लगाया कि बूथ पर मतदान करने पहुंचने वाले मतदाताओं से कहा जा रहा है कि दो नंबर पर बीजेपी को वोट दें। इसी का वो विरोध की थी कि मतदान करने का अधिकार मतदाता को है, आपके कहने से क्या कोई बीजेपी को वोट देगा। प्रिति पाठक बीजपी की सपोर्टर है, उसी ने लोगों को दो नंबर पर वोट देने को कहा। जब हमने विरोध किया तब कहा गया कि इससे पंगा मत लो प्रिति पाठक दबंग लेडी है। पीला रंग की साड़ी पहनकर रखी थी। 


वो जबरन दो नंबर पर वोट देने की बात कह रही थी। जब हमने विरोध किया तब कहने लगी कि अइसन अइसन लड़की भागकर वियाह कर लेती है, कटती छटती है तब कहती है कि सरकार गलत है। फिर कहने लगी की 15 साल से बीजपी का खा रही हो और गीत गा रही हो किसी और का। उसके बात 50 साल का अधेड़ आ गया और हाथ पकड़कर धकेल दिया। फिर मारो मारो कहने लगा कि यह इस वार्ड की लड़की नहीं है। हम बोल रहे थे कि हम यही के हैं लेकिन कोई मेरी बात मानने को तैयार नहीं था। मां ने कहा कि हम दूसरे बुथ पर वोट दे रहे थे, बेटी ने फोन किया कि मम्मी मेरे साथ ऐसा घटना हुआ। 


जब तक हम आए तो वो औरत भाग निकली और अधेड़ भी भाग गया। बेटी बहुत नर्वस हो गयी थी, लड़का लोग घिसकर ले गया इसके साथ कुछ भी हो सकता था। पुलिस कह रही थी कि दू नंबर पर वोट देना नहीं तो तुम लोगों के साथ कुछ भी हो सकता है। फिर हम पुलिस से भिड़ गये कहे कि हमको जिसे मन होगा हम वोट देंगे। आपके कहने से हम बीजेपी को वोट देंगे क्या? पीड़ित युवती ने बताया कि प्रशासन प्रिति पांडेय के सपोर्ट में बोल रहे थे। पुलिस भी बीजेपी का सपोर्टर था। बाद में पुलिस कर्मियों को चेंज किया गया है। 

पटना से स्नेहा मनोज की रिपोर्ट