PATNA: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन जारी है। नामांकन के 72 घंटे के भीतर बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक कुमार उर्फ बंटी ने नामांकन वापस ले लिया। शुक्रवार को पारिवारिक कारण से अभिषेक बंटी के नाम वापसी के बाद बीजेपी ने तुरंत नये उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।
अभिषेक बंटी के नाम वापसी के बाद पहली बार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मीडिया के सामने आए। उन्होंने बताया कि बीजेपी के नये प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा आगामी 13 जुलाई को नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया कि अभिषेक कुमार उर्फ बंटी ने पारिवारिक कारणों से चुनाव लड़ने में असमर्थता व्यक्त की थी।
इसलिए उन्होंने नामांकन वापस लिया। अभिषेक ने कहा है कि मै पार्टी का कार्यकर्ता रहूंगा, चुनाव में भी मेरी पूरी सहभागिता रहेगी। संजय सरावगी ने बताया कि केन्द्रीय चुनाव समिति ने नीरज कुमार सिन्हा को बीजेपी का उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि 13 जुलाई को ही जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर भी नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। इस दिन बीजेपी के साथ-साथ जनसुराज के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिलेगी।
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार बंटी के नामांकन वापस लेने के बाद उनके पिता रवींद्र प्रसाद ने आरोप लगाया कि "मेरे बेटे के खिलाफ साजिश रची गई।"#Patna #Bankipur #Bihar #BJP #AbhishekKumarBunty #ByElection #BiharPolitics #BreakingNews #PatnaNews… pic.twitter.com/wFbORQ94A0
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) July 11, 2026