पटना: बिहार की राजधानी पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव मैदान में बीजेपी के नीरज सिन्हा, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की रेखा गुप्ता और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर आमने-सामने हैं। तीनों दल अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं।

इस उपचुनाव में मतदाताओं की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है। खासकर बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद कई लोगों के मन में यह सवाल है कि कहीं उनका नाम वोटर लिस्ट से हट तो नहीं गया है? वहीं नए मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र यानी पोलिंग बूथ की जानकारी भी चाहिए। अगर आप बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं और वोट डालने की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए घर बैठे अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं और अपना पोलिंग बूथ भी खोज सकते हैं।

वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?

भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने मतदाताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन व्यवस्था उपलब्ध कराई है। वोटर लिस्ट में नाम चेक करने के लिए मुख्य रूप से दो तरीके हैं।

1. EPIC नंबर यानी वोटर आईडी कार्ड से करें चेक

अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड है तो उसके जरिए कुछ ही मिनटों में अपना नाम चेक किया जा सकता है।

इसके लिए सबसे पहले निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

इसके बाद स्क्रीन पर मतदाता का नाम, उम्र, विधानसभा क्षेत्र समेत पूरी जानकारी दिखाई देने लगेगी। अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में मौजूद है तो यहां से इसकी पुष्टि हो जाएगी।

2. नाम और अन्य जानकारी से खोजें वोटर लिस्ट

अगर आपके पास वोटर आईडी नंबर नहीं है तो भी आप अपना नाम खोज सकते हैं।

इसके लिए:

अगर आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज होगा तो आपकी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

बांकीपुर वोटर अपना पोलिंग बूथ कैसे खोजें?

मतदान के दिन परेशानी से बचने के लिए हर मतदाता को अपने मतदान केंद्र की जानकारी पहले से पता होनी चाहिए। खासकर नए मतदाताओं के लिए यह जरूरी है। पोलिंग बूथ पता करने के लिए भी ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है।

ऑनलाइन पोर्टल से ऐसे खोजें बूथ

जब आप वोटर लिस्ट में अपना नाम सर्च करते हैं तो डिजिटल वोटर स्लिप में आपके मतदान केंद्र की जानकारी दी जाती है। इसमें पोलिंग स्टेशन का नाम, कमरा नंबर और अन्य विवरण मौजूद होता है।

इसके अलावा निर्वाचन आयोग के Know Your Electoral Ecosystem पोर्टल के जरिए भी मतदान केंद्र की जानकारी हासिल की जा सकती है।

इसके लिए: electoralsearch.eci.gov.in/pollingstation वेबसाइट पर जाएं।

बांकीपुर उपचुनाव में कब होगी वोटिंग?

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद 3 अगस्त को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग लगातार मतदाताओं से अपील करता रहा है कि मतदान से पहले अपना नाम वोटर लिस्ट में जरूर जांच लें और सही मतदान केंद्र की जानकारी हासिल कर लें, ताकि वोट डालने के समय किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है। ऐसे में हर वोट महत्वपूर्ण होगा और मतदाताओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समय रहते वोटर लिस्ट और बूथ की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए।