BIHAR NEWS : बिहार के बांका जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को बालू में गाड़ दिया। घटना आनंदपुर थाना क्षेत्र के अमजोरा गांव की है, जहां इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी शिवचरण दास ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को गांव किनारे नदी के पास बालू में दफना दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
थानाध्यक्ष विपिन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शिवचरण दास की यह दूसरी शादी थी और इससे पहले वह अपनी पहली पत्नी की भी हत्या कर चुका है।
फिलहाल, पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इस सनसनीखेज घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।