ब्रेकिंग न्यूज़

बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, डायल 112 की टीम ने दबोचा, मास्टर चाबी भी बरामद टाई नहीं पहनने पर PT टीचर ने 7वीं के छात्र को ग्राउंड का 5 चक्कर मरवाया, जॉन्डिस होने के चलते और बिगड़ी तबीयत पुनारख-किऊल तीसरी-चौथी रेल लाइन को मंजूरी, 9,072 करोड़ की 3 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9,072 करोड़ की 3 रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना

बख्तियारपुर स्टेशन पर 3 महिला चोर गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण बरामद, लेडीज टॉयलेट के पास बनाती थीं निशाना

Bakhtiyarpur Junction railway station पर RPF और GRP की संयुक्त कार्रवाई में तीन महिला चोर गिरफ्तार। करीब 1.80 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन बरामद, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी।

बिहार न्यूज

23-Feb-2026 02:41 PM

By First Bihar

PATNA:पटना के बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन से तीन महिला चोरों को गिरफ्तार किया गया है। आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई कर इन तीनों को अरेस्ट किया। इनके पास से सोने-चांदी के आभूषण और एक मोबाइल बरामद किया गया है। जिसकी कीमत करीब दो लाख रूपये बतायी जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत रविवार को प्लेटफॉर्म संख्या एक पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम संयुक्त रूप से जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान स्टेशन के पूर्वी छोड़ स्थित शौचालय के पास 3 महिलाओं को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। 


संदेह होने पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा उनकी तलाशी ली गई। गिरफ्तार महिलाओं में दो नालंदा और एक पटना की रहने वाली है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान नालंदा की पिंकी कुमारी और सीमा कुमारी जबकि पटना के बेलछी स्थित एकडंगा की रहने वाली शोभा देवी के रूप में हुई है। 


तलाशी के दौरान तीनों महिलाओं के पास से सोने-चांदी के आभूषण बरामद किया गया। जिसमें पायल, अंगूठी, नथुनी, कान की बाली और एक रियलमी कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान महिलाओं ने बताया कि वह महिला शौचालय के पास भीड़ का फायदा उठाकर सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी करती थीं। राजकीय रेल पुलिस, बख्तियारपुर ने तीनों आरोपित महिलाओं के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।