ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है...

अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर

राज्य में सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए बख्तियारपुर–बाढ़–मोकामा पथ (एनएच-31 लिंक) का चौड़ीकरण अंतिम चरण में है। कार्य पूरा होने पर यातायात और कृषि व्यापार दोनों में सुविधा बढ़ेगी।

31-Mar-2026 04:40 PM

By First Bihar

PATNA: राज्य में सड़क कनेक्टिविटी को बढ़ाने के क्रम में महत्वपूर्ण परियोजना बख्तियारपुर–बाढ़–मोकामा पथ (एनएच-31 से जुड़ा मार्ग) के चौड़ीकरण का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। इसके बाद करीब 45 किलोमीटर की दूरी तय करना वाहनों के लिए काफी आसान होगा। पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पथ के चौड़ीकरण का काम अंतिम चरण में है। इसे यात्रियों के आवागमन के लिए जल्द खोल दिया जाएगा।


राज्य में सड़क अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में पथ निर्माण विभाग बख्तियारपुर–बाढ़–मोकामा पथ (एनएच-31 से जुड़ा लिंक पथ) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य कर रहा है। यह पथ करजान (बख्तियारपुर ताजपुर पुल) अथमलगोला से शुरू होकर बाढ़, पंडारक मोड़, शिवनार, मोकामा और फिर यहां से मोकामा बाजार होकर बाटा चौक तक जाता है। 


पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल का कहना है कि लिंक पथ के चौड़ीकरण कार्य के बाद आसपास के क्षेत्रों का जुड़ाव राजमार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग से आसान होगा। एनएच-31 के जाम की समस्या से स्थाई तौर पर छुटकारा मिलेगा। साथ ही कृषि अधारित रोजगार और विपणन की सुविधा बढ़ने के साथ-साथ आसपास के इलाकों में रोजगार की संभावनओं को मजबूती मिलेगी। 

 फैक्ट फाइलः 

अथमलगोला से मोकामा बाटा चौक तक लिंक रोड चौड़ीकरण का कार्य

सड़क की लंबाई कुल 45.70 किलोमीटर

परियोजना की लागत, ₹249.881 करोड़

सड़क की चौड़ाई 6.50 मीटर से फोर लेन के रूप में 11.00 मीटर