PATNA: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर बादशाह इंडस्ट्रीज की ओर से छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। 13 नवंबर 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 2700 सूप पूजन सामग्री के साथ वितरित किए गए।


धूप, अगरबत्ती और हवन सामग्री के निर्माता बादशाह इंडस्ट्रीज के संस्थापक सरदार जगजीवन सिंह एवं समस्त बादशाह परिवार के सौजन्य से इस सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, विधायक संजीव चौरसिया सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।


इस मौके पर पूर्व नगर परिषद सदस्य छोटू सिंह, आसिफ कमाल, मनवीर सिंह, स्वर्ण सिंह, रणजीत सिंह कालड़ा, अनिल यादव, कवलजीत सिंह, गुरपेज सिंह, कमलजीत सिंह बग्गा, हरजोत सिंह, सरबजोत सिंह, मनजोत सिंह और राजीव कुमार (बुल्लू जी) समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी निभाई।


कार्यक्रम में मां वैष्णो देवी सेवा समिति, श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति, भारत विकास परिषद, लायंस क्लब फेवरेट और श्री गुरु सिंह सभा गोविंद नगर, चितकोहरा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।


इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक सरदार जगजीवन सिंह, मनबीर सिंह और स्वर्ण सिंह ने बताया कि बादशाह इंडस्ट्रीज की ओर से पिछले 18 वर्षों से लगातार छठ महापर्व के अवसर पर व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया जा रहा है। यह पहल आस्था के साथ-साथ सामाजिक सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है।


जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान सरदार जगजीवन सिंह ने बिहार और देशवासियों से हाथ जोड़कर अपील की कि सभी लोग कम से कम एक पेड़ लगाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि जल हमारे जीवन के लिए बेहद जरूरी है। जल है तो जीवन है और जल संरक्षण के लिए हरियाली आवश्यक है। इसलिए पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।


इस मौके पर बादशाह इंडस्ट्रीज की ओर से सामाजिक संदेश भी दिया गया—'जीते जी रक्तदान, मृत्युपरांत अंगदान।' कार्यक्रम के अंत में छठी मैया से बिहार की दिन-दूनी और रात-चौगुनी तरक्की तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।