Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar cyber fraud : एक ही चेहरे से जारी हुए दर्जनों सिम कार्ड, इस तरह से खुला बड़ा फर्जीवाड़ा; अब मचा हडकंप Aadhaar: अब नहीं लगाना पड़ेगा पटना का चक्कर, गांव में ही बनवा सकेंगे नया आधार; DOB और नाम भी करा सकेंगे अपडेट, यहां खुलेगा सेंटर लैंड फॉर जॉब घोटाला: लालू यादव की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने CBI से मांगा जवाब, क्या RJD सुप्रीमो को मिलेगी राहत Bihar News : रसोई गैस की किल्लत से हंगामा, गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन; पुलिस ने मोर्चा संभाला इस दिन होगा बिहार के नए राज्यपाल का शपथ ग्रहण, तैयारियां शुरू; सीएम नीतीश भी हो सकते हैं शामिल Bihar News : पटना वालों सावधान! 14 मार्च के बाद आपके घर की भी बत्ती हो सकती है गुल; जानिए क्या है वजह गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार
12-Mar-2026 08:38 AM
By First Bihar
Awas Yojana Bihar : बिहार के पटना जिले के अथमलगोला प्रखंड के बहादुरपुर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से फोटो खींचने के नाम पर ₹500 की अवैध वसूली का आरोप लगने के बाद बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने इस मामले में पंचायत के मुखिया को करीब विरोध जताया और प्रखंड प्रशासन को मामले की जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार, बहादुरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 9 भोला स्थान के पास पंचायत के आवास सहायक पप्पू कुमार द्वारा आवास योजना के लाभुकों का फोटो खींचने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फोटो लेने के नाम पर प्रत्येक लाभुक से ₹500 की अवैध वसूली की जा रही है। जैसे ही यह बात आसपास के लोगों तक पहुंची, ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया और मौके पर हंगामा खड़ा हो गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के मुखिया नगीना प्रसाद गुप्ता के इशारे पर ही आवास सहायक पप्पू कुमार अपने साथ तीन-चार लोगों को लेकर घूम रहे थे और उन्हीं के माध्यम से लाभुकों से पैसे की वसूली कराई जा रही थी। लोगों का कहना है कि पंचायत के कई लाभुकों से पहले ही पैसे ले लिए गए थे और जब इस बात की जानकारी अन्य ग्रामीणों को हुई तो मामला बढ़ गया।
गांव के रामलगन देव ने बताया कि आवास सहायक पंचायत के ही कुछ युवकों को अपने साथ लेकर घूम रहा था और उनसे लाभुकों से पैसे वसूल करवाए जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि फोटो खींचने के नाम पर पंचायत के दर्जनों लोगों से अवैध रूप से पैसे लिए गए हैं। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो माहौल गरमा गया और मामला तूल पकड़ लिया।
ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की जानकारी तत्काल प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार को फोन कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया से भी जवाब मांगा। करीब एक घंटे तक ग्रामीणों ने मुखिया को बैठाकर इस पूरे मामले पर स्पष्टीकरण देने की मांग की। हालांकि कुछ देर बाद मुखिया वहां से निकल गए और उसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका।
पंचायत की ही सरिता देवी और उर्मिला देवी ने भी आरोप लगाया कि उनसे आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 की वसूली की गई है। वहीं वार्ड सदस्य मिथिलेश कुमार और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि बबलू कुमार ने पंचायत में अव्यवस्था का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंचायत में विकास कार्यों को लेकर वार्ड सदस्यों की कोई राय नहीं ली जाती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत में लाइट लगाने से लेकर नली-गली निर्माण जैसे कार्य भी बिना किसी बैठक के कराए जाते हैं और मुखिया अपने लोगों के माध्यम से सभी काम करवा लेते हैं। वार्ड सदस्यों का कहना है कि पंचायत में नियमित बैठक भी नहीं बुलाई जाती, जिससे जनप्रतिनिधियों की भूमिका सीमित हो गई है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मुखिया का पुत्र जयशंकर स्वच्छता अभियान से जुड़ा हुआ है और उसकी प्रखंड कार्यालय में मजबूत पकड़ है, जिसके कारण कई मामलों को दबा दिया जाता है। इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि पंचायत के आवास सहायक पप्पू कुमार और पंचायत के मुखिया नगीना प्रसाद गुप्ता से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो आगे की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को लिखा जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल वह पटना में प्रशिक्षण में हैं और कार्यालय पहुंचते ही दोनों आरोपितों के खिलाफ स्पष्टीकरण पत्र जारी किया जाएगा। साथ ही यदि ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायत दी जाती है तो प्राथमिकी दर्ज कराने की भी प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
वहीं प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राज किशोर सिंह ने भी इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि गरीब लाभुकों से इस तरह अवैध वसूली करना पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी विभाग को दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।