Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
27-Aug-2025 11:53 AM
By First Bihar
ATTACK ON MINISTER : बिहार की राजनीतिक गलियारे से जुड़ीं एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। खबर यह है कि बिहार सरकार के मंत्री और विधायक पर जानलेवा हमला किया गया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, इनके सुरक्षा कर्मी इन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिए हैं।
जानकारी के अनुसार, बिहार के नालंदा जिले में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पर गांव वालों ने अचानक हमला कर दिया। दोनों नेता हाल ही में गांव में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में 9 लोगों की मौत के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद इन्हें आनन-फानन में वहां से रवाना किया गया।
बताया जा रहा है किग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया जैसे ही वे गांव में पहुंचे। नाराज ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और नेताओं को दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए मंत्री और विधायक को लगभग 1 किलोमीटर तक भागना पड़ा।
वहीँ, इस मामले में जो एक अन्य जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इस घटना में मंत्री के निजी सुरक्षाकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे कई जानें चली गईं .घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। इसके साथ ही पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।