ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Attack On Anant Singh: बाहुबली अनंत सिंह और इनके समर्थकों ने गोली चलवाई...

Attack On Anant Singh: बाहुबली अनंत सिंह और इनके समर्थकों ने गोली चलवाई ? ASP बोले- ग्रामीणों ने यह जानकारी दी है, क्या मामला है...

Attack On Anant Singh: बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह पर जानलेवा हमले की खबर आई है. इधर पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों ने बताया है कि अनंत सिंह और समर्थकों ने ही गोली चलवाई है. मामले की जांच की जा रही है.

22-Jan-2025 07:18 PM

By Viveka Nand

Attack On Anant Singh: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है. बताया जाता है कि कई राउंड फायरिंग हुई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. बाढ़ के एएसपी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने बताया है कि घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया गया है. बाढ़ एसएसपी ने बताया है कि ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ  नौरंगा गांव पहुंचे थे.

घटनास्थल से तीन खोखा बरामद- एएसपी  

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के एएसपी राकेश कुमार ने जानकारी दी है कि, पंचमहला थाना अंतर्गत नौरंगा गांव में गोली चलने की सूचना मिली. इसके बाद थाना अध्यक्ष घटनास्थल पर गए। हम खुद घटनास्थल पर पहुंचे. तब जानकारी मिली कि गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें तीन खोखा बरामद किया गया है. जिनके घर पर गोली चली है, उनके द्वारा आवेदन दिया जा रहा है. इसके बाद हम लोग चिन्हित कर आगे की कार्रवाई करेंगे. 

ग्रामीण ने बताया- अनंत सिंह और समर्थकों ने गोली चलवाई- एएसपी  

बाढ़ एएसपी से पूछा गया कि क्या  अनंत सिंह पर गोली चली है ?  इस पर एएसपी ने बताया कि यहां बताया गया है कि पूर्व विधायक जी यहां पर आए थे. उनके समर्थक भी साथ में थे. गोलीबारी हुई है. नौरंगा के जो लोग हैं, उनका कहना है कि विधायक जी और उनके समर्थकों के द्वारा गोली चलवाई गई है. इस संबंध में साक्ष्य संग्रह कर रहे हैं. जो भी तथ्य सामने आएगा उस पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. उनसे पूछा गया कि क्या सोनू मोनू गैंग में गोली चलाई है ? इस पर उन्होंने कहा की गोली चलाने वालों को हम लोग चिन्हित कर रहे हैं .जिनकी भी संलिप्त पाई जाएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.


गोलीबारी की घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। अनंत सिंह पर गोलीबारी की घटना के बाद नौरंगा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। बाढ़ डीएसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं। बताया जाता है कि सोनू-मोनू गैंग ने गांव के एक परिवार को जमकर पीटा और घर से बाहर करके ताला लगा दिया था। जब इस बात की खबर छोटे सरकार के नाम से पहचाने जाने वाले अनंत सिंह को हुई तो वो गैंगस्टर के घर जा धमके। अनंत सिंह को घर पर देख दोनों भाई सोनू-मोनू फायरिंग करने लगे। हालांकि इस गोलीबारी में छोटे सरकार बाल-बाल बच गए हैं। अनंत सिंह पर गोलीबारी करने के बाद सोनू-मोनू फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।