ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Attack On Anant Singh : '68 साल की उम्र में 34 वाले को...

Attack On Anant Singh : '68 साल की उम्र में 34 वाले को गोली-बंदूक दिखा रहे....',सोनू-मोनू गैंग ने पूर्व विधायक अनंत सिंह को दी खुली चुनौती, कहा - अब आमने-सामने का है मुकाबला

Attack On Anant Singh : सोनू ने कहा कि छोटे सरकार के नाम से जाने वाले बाहुबली अनंत सिंह सीधे हमारे घर पहुंच गए थे। इसके बाद उनके समर्थकों ने फायरिंग शुरू कर दी और वहां से भाग निकले।

23-Jan-2025 12:15 PM

By First Bihar

Attack On Anant Singh : बिहार के चर्चित बाहुबली एवं पूर्व विधायक अनंत सिंह के क्षेत्र मोकामा में ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग हुई। यह घटना नौरंगा-जलालपुर गांव की है। अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ इस गांव के पहुंचे थे। हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसके बाद अब इस मामले में सोनू-मोनू गैंग के तरफ से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। 


इस पुरे मामले को लेकर सोनू ने कहा कि छोटे सरकार के नाम से जाने वाले बाहुबली अनंत सिंह सीधे हमारे घर पहुंच गए थे। इसके बाद उनके समर्थकों ने फायरिंग शुरू कर दी और वहां से भाग निकले। लेकिन उनको याद रखना चाहिए कि वह 68 साल कि उम्र में 34 वाले को गोली-बंदूक दिखा रहे हैं। उनका अब खुलकर सामना किया जाएगा। इतना ही नहीं वह हमें छेड़ेंगे तो हम भी छोड़ेंगे नहीं। वह भस्मासुर बन रहे हैं तो हमें भी मोहनी अवतार लेना होगा। 


इसके आगे सोनू सिंह ने कहा कि मोकामा विधायक अनंत सिंह के बातचीत करने का तरीका है उसमें वह कहते हैं कि वह साधु हैं। लेकिन उनके बैकग्राउंड को देखा जाए कि वह कहां से चले और कहां तक गए हैं। इस दौरान इस दौरान उन्होंने क्या कुछ किया वह अपने पास्ट को एक बार जरूर देख लें। इससे उनको मालूम चल जाएगा कि वह साधु हैं संन्यासी हैं कि क्रिमिनल हैं। 



इसके आगे उन्होंने कहा की अनंत सिंह से हमारी कोई अदावत नहीं है हम शिष्य हैं विवेका पहलवान के उन्होंने पुत्र जैसा मेरा पालन पोषण किया हम गरीब आदमी हैं उन्होंने हर संभव मदद हमारे लिए किया है। लेकिन एक बात साफ है कि हमारे घर में प्रतिष्ठित और शिक्षित लोग मौजूद हैं। हमारे पिताजी हमारे भाई जी और हमारे घर में कई गैजेटेड ऑफीसर हैं।


इसके आगे सोनू सिंह ने कहा कि मोकामा विधायक अनंत सिंह के बातचीत करने का तरीका है उसमें वह कहते हैं कि वह साधु हैं। लेकिन उनके बैकग्राउंड को देखा जाए कि वह कहां से चले और कहां तक गए हैं। इस दौरान इस दौरान उन्होंने क्या कुछ किया वह अपने पास्ट को एक बार जरूर देख लें। इससे उनको मालूम चल जाएगा कि वह साधु हैं संन्यासी हैं कि क्रिमिनल हैं। इसके आगे उन्होंने कहा की अनंत सिंह से हमारी कोई अदावत नहीं है हम शिष्य हैं विवेका पहलवान के उन्होंने पुत्र जैसा मेरा पालन पोषण किया हम गरीब आदमी हैं उन्होंने हर संभव मदद हमारे लिए किया है। लेकिन एक बात साफ है कि हमारे घर में प्रतिष्ठित और शिक्षित लोग मौजूद हैं। हमारे पिताजी हमारे भाई जी और हमारे घर में कई गैजेटेड ऑफीसर हैं।