ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / पटना के अटल पथ पर बवाल, गाड़ी में लगाई आग, बिहार सरकार के...

पटना के अटल पथ पर बवाल, गाड़ी में लगाई आग, बिहार सरकार के मंत्री को लोगों ने खदेड़ा

पटना आईजी ने बताया कि लोगों द्वारा रोड जाम कर पथराव और आगजनी की गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की गयी। कुछ लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।

25-Aug-2025 08:22 PM

By First Bihar

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां दो नाबालिग बच्चों की मौत पर जमकर बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने बिहार सरकार के मंत्री को खदेड़ दिया। उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। इस दौरान लोग काफी दूरी तक मंत्री की गाड़ी का पीछा करते रहे। किसी तरह उनके अंगरक्षकों ने मंत्री को वहां से निकाला।


बताया जाता है कि बीते दिनों पटेलनगर में दो छोटे मासूम बच्चों की हत्या कर दी गयी थी। हत्या के बाद शव को छुपा दिया गया था। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस बात को लेकर लोग आक्रोशित थे। लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे थे और कार्रवाई की मांग कर रहे थे। 


लेकिन जब घटना के इतने दिनों बात आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तब लोगों का गुस्सा आज अटल पथ पर टूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने कार और बाइक में आग लगा दी। बीच सड़क पर गाड़ियां धू-धूकर जलने लगी। अगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गये। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। अटल पथ पर यातायात बाधित हो गया है। news imagenews image

news image