बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
25-Mar-2026 10:12 PM
By First Bihar
PATNA:बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी आज प्रोफेसर की भूमिका में नजर आएं। बच्चों को क्लासरुम में पढ़ाते तस्वीर उनकी सामने आई है। वो कॉलेज के बच्चों को अब पढ़ाएंगे लेकिन इसके लिए वे किसी तरह का वेतन सरकार से नहीं लेंगे। शिक्षण के क्षेत्र में उन्होंने नई पारी की शुरुआत की है। पटना के एएन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति के बाद उन्होंने आज 25 मार्च को अपनी पहली क्लास ली।
राजनीति विज्ञान के छात्र-छात्राओं को उन्होंने आज पढ़ाया। अशोक चौधरी ने कहा कि यह उनके पिता जी का सपना था, जो आज साकार हुआ है। उन्होंने इसे अपने जीवन की नई शुरुआत बताया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए लिखा कि एक नया सफर, एक नई शुरुआत 💐
उन्होंने आगे लिखा कि पूज्य पिता जी ने हमारे लिए जो सपना देखा था, आज उसे जीने और साकार करने का अवसर मिला है। बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर हमारी कोशिश रहेगी कि छात्रों को Political Science सिर्फ एक विषय नहीं बल्कि समाज, लोकतंत्र और जीवन को समझने का सशक्त माध्यम के रूप में पढ़ा सकूं, उनकी जिज्ञासाओं को शांत कर पाऊं।
शिक्षा का यह पवित्र संबंध ज्ञान के आदान-प्रदान के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करे, इसी संकल्प के साथ हम अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। महत्वपूर्ण पड़ाव तक पहुंचने में जिन गुरुओं, अभिभावकों, मित्रों और शुभचिंतकों का मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद मिला, मैं हृदय से उन सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी का विश्वास और स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।
बता दें कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने 2020 में असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली निकाली थी। इस पोस्ट के लिए अशोक चौधरी ने भी आवेदन किया था। जिसमें उनका चयन भी हो गया। पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में फरवरी 2026 में उनकी नियुक्ति पूरी हुई। आज वो पटना के एएन कॉलेज में छात्र-छात्राओं को पढ़ाया। आज उनका पहला क्लास था। अशोक चौधरी के पढ़ाते फोटो और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


