EAST CHAMPARAN: भरत भूषण तिवारी के चचेरे भाई और बिहार पुलिस में कार्यरत सिपाही आशीष कुमार तिवारी द्वारा न्याय की मांग को लेकर दिए गए बयान के बाद अब उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पूर्वी चंपारण पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि आशीष तिवारी को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
दरअसल, आशीष तिवारी ने हाल ही में अपने भाई से जुड़े मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग करते हुए कहा था कि यदि उन्हें एक सप्ताह के भीतर न्याय नहीं मिला तो वह अपनी नौकरी छोड़ देंगे। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहा। इस संबंध में मोतिहारी पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि ग्राम बिलौटी, थाना शाहपुर, जिला भोजपुर में हुई घटना को लेकर सिपाही आशीष कुमार तिवारी द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर बिहार सरकार और बिहार पुलिस के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान दिए गए। पुलिस के अनुसार, यह आचरण बिहार सरकारी सेवक आचार (संशोधन) नियमावली, 2026 के प्रावधानों का उल्लंघन है।
भरत भूषण तिवारी के चचेरे भाई और बिहार पुलिस में कार्यरत जवान आशीष तिवारी ने न्याय की मांग को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि यदि एक सप्ताह के भीतर उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वह अपनी नौकरी छोड़ देंगे। आशीष तिवारी ने भावुक अंदाज में कहा कि वह अपने भाई के मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय चाहते हैं। इस बयान के बाद पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बताया कि ग्राम-बिलौटी में घटित घटना के आधार पर सिपाही/647 आशिष कुमार तिवारी द्वारा बिहार सरकारी सेवक आचार (संशोधन) नियमावली 2026 का उल्लंघन के आरोप में निलंबन की कार्रवाई करते हुए विभागीय कार्यवाही की प्रक्रिया प्रारंभ। ग्राम-बिलौटी, थाना-शाहपुर, जिला-भोजपुर में घटित घटना पर मोतिहारी जिलाबल के सिपाही /647 आशिष कुमार तिवारी के द्वारा पदेन कर्तव्य से ईतर जाकर अनुशासनहीनता, मनमानेपन, स्वच्छाचारिता, उदण्डता बरतते हुए बिहार सरकारी सेवक आचार (संशोधन) नियमावली 2026 का घोर उल्लघंन कर बिहार पुलिस और बिहार सरकार के विरूद्ध विभिन्न सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर आपतिजनक बाईट दिया जा रहा है। इनके द्वारा विभाग की गरिमा, छवि को धुमिल, महिमामंडन किया गया हैं। इनका विभागीय चरित्र इतिहास बताता है किः-
01. हरपुर थानान्तर्गत रिजर्व गार्ड में प्रतिनियुक्ति के दौरान दिनांक-07.01.2023 को रात्रि 10:00 बजे थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों से अभद्र / अश्लील भाषा का प्रयोग करने लगे और मारने के लिए रायफल खोजने लगे तथा रायफल नहीं मिलने पर चाकू से हमला कर गृहरक्षक 1233 सुरेश राम को जख्मी कर दिये थे। उक्त आरोपो में विधिवत विभागीय कार्यवाही चलाकर एक कलांक, छः माह का वेतन वृद्धि जप्त किया गया था।
02. ये जब पिपराकोठी थाना में पैंथर में प्रतिनियुक्त थे तो दिनांक 16.08.2024 को रात्रि 23:44 बजे कहीं से थाना में आये और बिना कुछ किसी को कहे सुने थाना पर अभद्र / अश्लील भाषा का प्रयोग शुरू कर दिए। थाना सिरिस्ता में बैठे चौकीदार द्वारा अभद्र / अश्लील भाषा देने के संबंध में पूछा गया तो इनके द्वारा सरकारी पिस्टल कॉक कर चौकिदार पंकज कुमार पर तान कर फायर कर दिये। सौभाग्य से चौकीदार बाल-बाल बचा। जब इन्हे ओ०डी पदाधिकारी पु० अ०नि० राजेन्द्र सिंह के द्वारा समझाने का प्रयास किया गया तो उनके उपर भी पिस्टल कॉक कर तान दिया गया तथा फायर कर दिया गया। गोली फसने के कारण बाल-बाल बच गये।
पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों के सुझबुझ के कारण उक्त तिथि को किसी जीवन मूल्य की क्षति नही हुई। इस संबंध में इसके विरूद्ध पिपराकोठी थाना कांड सं0-173/24 दिनांक 17.08.2024 धारा-126 (2)/115/109/352/351 (2) बी०एन०एस० और 27 आर्म्स एक्ट दर्ज है। उक्त आरोपो में विधिवत विभागीय कार्यवाही चलाकर दो (02) साल का वेतन वृद्धि जप्त किया गया था। उक्त काण्ड में माननीय न्यायालय, मोतिहारी में आरोप पत्र समर्पित कर दिया गया है, जो माननीय न्यायालय में विचाराधीन है।
ग्राम-बिलौटी, थाना-शाहपुर, जिला-भोजपुर प्रकरण में आपतिजनक सोशल मिडिया पर बाईट दिये जाने के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) पुलिस केन्द्र, मोतिहारी से विधिवत जाँच करायी गई, जिसमें इन्हे दोषी पाया गया। सिपाही/647 आशिष कुमार तिवारी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया। इन्होनें अपना पक्ष नहीं रखा। तत्पश्चात् निलंबन की कार्रवाई करते हुए विभागीय कार्यवाही की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही हैं।
भरत तिवारी एनकाउंटर की घटना से मर्माहत होने बाद उनके चचेरे भाई होने का दावा करने वाले आशीष तिवारी ने सोशल मीडिया पर नौकरी छोड़ने का दावा किया था लेकिन उनके दावे में हकीकत कम और झूठ ज्यादा दिख रहा है आशीष तिवारी मोतिहारी के पुलिस लाइन में वर्तमान तैनात है आशीष तिवारी पर इससे पहले भी 7 जून 2023 को हरपुर थाने में गाली गलौज करने और चाकू लेकर दौड़ने का मामला है तो वही 17 अगस्त 2024 को पिपरा कोठी थाने में ड्यूटी के दौरान अपने वरीय अधिकारी और थाना प्रभारी पर ही पिस्टल दान देने का मामला सामने आया था जिन पर विभागीय कार्रवाई 58/ 2024 चल रही है उनका वेतन भी रोक दिया गया था वहीं आशीष तिवारी मोतिहारी के वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात है उनकी आरक्षी संख्या 647 है एसपी स्वर्ण प्रभात ने वायरल वीडियो के आधार पर आशीष तिवारी से स्पष्टीकरण मांगा है संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उन पर विभागीय कार्रवाई होगी लेकिन उनके नौकरी छोड़ने का किसी तरह किसी तरह का पत्र नहीं दिया है न ही अपने वरीय अधिकारी को सूचना दी हैं
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट