RRC WR Apprentice 2026: रेलवे में निकली बंपर भर्ती... 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानिए क्या है अपडेट क्या यही शराबबंदी है? जनसुराज की पूर्व प्रत्याशी का पति शराब की खेप के साथ घर से गिरफ्तार Bihar Crime News: मामा घर शादी में आई नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों का सहयोग से पुलिस ने मुख्य आरोपियों को दबोचा Bihar News: बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे इस जिले लोग, दर्जनों कौवों की मौत से हड़कंप Bihar News: बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे इस जिले लोग, दर्जनों कौवों की मौत से हड़कंप Crime News: बिहार में नशीली दवा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो गांवों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, तस्करों की तलाश जारी 77 हजार से ज्यादा स्कूलों में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन, 5 राह-वीरों को किया गया सम्मानित Bihar Crime News: कई दिनों से लापता दो नाबालिग लड़के सकुशल बरामद, डांट के डर से छोड़ा था घर Bihar Crime News: कई दिनों से लापता दो नाबालिग लड़के सकुशल बरामद, डांट के डर से छोड़ा था घर Bihar News: पथ निर्माण विभाग के 27 कार्यपालक अभियंताओं की बल्ले-बल्ले...बनाए गए S.E. लिस्ट देखें...
19-Feb-2026 03:05 PM
By First Bihar
वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने टोल फीस को लेकर नई योजना की घोषणा की है, जो खासतौर से उन लोगों के लिए लाभकारी होगी जिन्हें सफर के दौरान बार-बार टोल बूथ पार करने पड़ते हैं। अब वाहन चालक 3000 रुपये में एक साल के लिए 200 टोल ट्रिप फ्री पा सकते हैं। इसका मतलब यह है कि देश में NHAI के सभी टोल बूथ और नेशनल एक्सप्रेसवे पर आपको अलग से टोल फीस नहीं चुकानी पड़ेगी।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं हाईवे मंत्री ने इस वार्षिक फास्टैग टोल पास योजना को लागू करने की घोषणा की। इसके तहत वाहन चालक 3000 रुपये में साल भर के लिए 200 ट्रिप का लाभ उठा सकेंगे। उदाहरण के लिए, यदि आप दिल्ली से ऋषिकेश की यात्रा नियमित रूप से करते हैं, तो केवल छह ट्रिप के बाद आपका पास पूरी तरह से पैसे वसूल कर देगा और शेष ट्रिप पर कोई अतिरिक्त टोल नहीं देना होगा।
इस योजना के तहत नया फास्टैग खरीदने की जरूरत नहीं है। मौजूदा फास्टैग में ही वार्षिक टोल पास का रिचार्ज कर इसे सक्रिय किया जा सकता है। हालांकि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आपका फास्टैग ब्लैकलिस्टेड न हो। नया वार्षिक टोल पास NHAI की वेबसाइट या Rajmargyatra App पर जाकर रिचार्ज किया जा सकेगा। फिलहाल यह सुविधा किसी UPI प्लेटफॉर्म से रिचार्ज के लिए उपलब्ध नहीं है।
वार्षिक फास्टैग टोल पास की वैधता और ट्रिप विवरण :
यह पास 1 साल के लिए वैध होगा।
कुल 200 ट्रिप्स के लिए मान्य होगा।
यदि 200 ट्रिप्स साल पूरा होने से पहले समाप्त हो जाएं, तो पास को फिर से रिचार्ज करना होगा।
साल पूरा होने पर, चाहे ट्रिप्स बचे हों या न बचे हों, वैधता समाप्त हो जाएगी।
कहां चलेगा यह टोल पास
वार्षिक फास्टैग टोल पास सिर्फ NHAI के टोल बूथ और नेशनल एक्सप्रेसवे पर लागू होगा। देश में लगभग 1000 से ज्यादा टोल बूथ NHAI के अधीन आते हैं। राज्य सरकार या निजी कंपनियों के टोल बूथ पर यह पास मान्य नहीं होगा। ऐसे टोल बूथ पार करने के लिए वाहन चालकों को अपने फास्टैग में पहले की तरह पैसा रखना होगा। इन टोल बूथ की ट्रिप्स वार्षिक 200 ट्रिप में शामिल नहीं होंगी। उदाहरण के लिए, दिल्ली से मुजफ्फरनगर यात्रा में मेरठ का निजी टोल पास में शामिल नहीं होगा।
कौन ले सकता है लाभ
यह सुविधा केवल निजी वाहनों के लिए है।
फिलहाल कमर्शियल वाहनों के लिए पास उपलब्ध नहीं है, हालांकि भविष्य में सरकार उनके लिए अलग पास लागू कर सकती है।
ट्रिप का हिसाब कैसे होगा
पॉइंट बेस्ड टोल बूथ: एक बार टोल पार करने को एक ट्रिप माना जाएगा।
उदाहरण: चंडीगढ़ से पानीपत जाते समय, पानीपत टोल पार करने पर एक ट्रिप कटेगी। वापसी पर भी एक ट्रिप कटेगी।
क्लोज़्ड टोल बूथ: एंट्री और एग्जिट प्वाइंट को एक ट्रिप माना जाएगा।
उदाहरण: नोएडा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पानीपत तक सफर करते समय, नोएडा एंट्री से पानीपत एग्जिट तक एक ही ट्रिप मान्य होगी।
इस नई योजना से वाहन चालकों को सालभर टोल शुल्क पर भारी बचत होगी और लंबी दूरी की यात्रा अधिक सहज और किफायती बन जाएगी।