बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई मुजफ्फरपुर में JDU नेता के भाई से लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे व्यवसायी Bihar Police : बिहार एसटीएफ ने किया एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी धीरज सिंह को लगी गोली; कई मामलों में था आरोपी अमित शाह के सीमांचल दौरे का असर: नो मेंस लैंड से हटाया गया अतिक्रमण, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन का प्लान तैयार अमित शाह के सीमांचल दौरे का असर: नो मेंस लैंड से हटाया गया अतिक्रमण, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन का प्लान तैयार Rajya Sabha Election 2026 : तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, बोले- ‘6 वोट कम थे, नतीजे आने दीजिए सब साफ हो जाएगा’ NITISH KUMAR : CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का शेड्यूल जारी, 17 से 20 मार्च तक इन 8 जिलों में करेंगे बड़ा दौरा Bihar Crime News: नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, गेंहू के खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, गेंहू के खेत में शव मिलने से सनसनी
16-Mar-2026 12:14 PM
By First Bihar
Anant Singh : बिहार की राजनीति में मोकामा विधानसभा सीट से आने वाले बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि वह अब अगली बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। अनंत सिंह ने यह भी कहा कि जब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में सक्रिय हैं, तब तक वह भी सक्रिय हैं, लेकिन जिस दिन नीतीश कुमार सक्रिय राजनीति से दूर होंगे, उसी दिन वह भी राजनीति से दूरी बना लेंगे।
इस ऐलान के साथ ही मोकामा की राजनीति में अब उत्तराधिकार की चर्चा तेज हो गई है। अनंत सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले समय में उनकी राजनीतिक विरासत उनके बड़े बेटे अंकित सिंह संभालेंगे। यानी अगली बार मोकामा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी अब अंकित सिंह के कंधों पर होगी।
कौन हैं अंकित सिंह?
अंकित सिंह, अनंत सिंह के बड़े बेटे हैं और फिलहाल अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए विदेश चले गए और इस समय लंदन की एक यूनिवर्सिटी में आगे की पढ़ाई कर रहे हैं।
राजनीतिक परिवार से आने के बावजूद अंकित सिंह ने शिक्षा को प्राथमिकता दी है। बताया जाता है कि अनंत सिंह खुद ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपने दोनों बेटों की पढ़ाई को लेकर हमेशा गंभीरता दिखाई। उनकी पत्नी और मोकामा की मौजूदा विधायक नीलम देवी भी बेटों की पढ़ाई को लेकर हमेशा सक्रिय रही हैं।
जुड़वा भाई हैं अंकित और उनके छोटे भाई
जानकारी के मुताबिक, अंकित सिंह और उनके छोटे भाई जुड़वा हैं और दोनों की उम्र करीब 24 साल बताई जाती है। शुरुआती पढ़ाई के बाद दोनों भाइयों ने एमिटी यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया। फिलहाल दोनों ही विदेश में आगे की पढ़ाई कर रहे हैं। हालांकि, राजनीतिक तौर पर अंकित सिंह मोकामा क्षेत्र में पहले से सक्रिय दिखने लगे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने क्षेत्र में काफी जनसंपर्क किया था और लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने की कोशिश की थी।
पिता की तरह ही है अंदाज
अंकित सिंह का अंदाज काफी हद तक अपने पिता अनंत सिंह जैसा बताया जाता है। वह अक्सर मोकामा क्षेत्र में लोगों से मिलने पहुंचते हैं। खास बात यह है कि वह अपने से उम्र में बड़े लोगों के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं, जबकि युवाओं से कंधे से कंधा मिलाकर बातचीत करते हैं और उनके सुख-दुख जानने की कोशिश करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंकित सिंह का व्यवहार काफी सहज है और वह युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। यही वजह है कि मोकामा की राजनीति में अब उन्हें अनंत सिंह के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाने लगा है।
चुनाव को लेकर क्या बोले अंकित सिंह?
कुछ समय पहले जब अंकित सिंह से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था कि फिलहाल उनके पिता मोकामा की जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा था, “अभी मेरी उम्र चुनाव लड़ने की नहीं है। पापा जनता की सेवा कर रहे हैं, लेकिन अगर भविष्य में मौका मिला तो मैं जरूर मोकामा की जनता की सेवा करना चाहूंगा।”अब जबकि अनंत सिंह खुद यह घोषणा कर चुके हैं कि अगला चुनाव वह नहीं लड़ेंगे और उनकी जगह अंकित सिंह मैदान में उतरेंगे, तो साफ है कि आने वाले समय में मोकामा की राजनीति में एक नई पीढ़ी की एंट्री होने जा रही है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर अंकित सिंह चुनावी मैदान में उतरते हैं, तो मोकामा की राजनीति में एक नई सियासी कहानी लिखी जा सकती है।