ब्रेकिंग न्यूज़

झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल

Anant singh : अपने ही विधानसभा में जाम में फंसे रहे पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, काफिले के साथ करना पड़ा इंतजार

Anant singh : मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह आज से एक बार फिर जनसंपर्क अभियान पर निकले हैं। इस दौरान वह मोकामा विधानसभा के तमाम गाँव में जा रहे हैं और वहां के लागों की समस्या को सुनकर अपने ही तरीके से उसका हल भी निकाल रहे हैं।

Anant singh

21-Aug-2025 04:19 PM

By First Bihar

Anant singh : मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह आज से एक बार फिर जनसंपर्क अभियान पर निकले हैं। इस दौरान वह मोकामा विधानसभा के तमाम गाँव में जा रहे हैं और वहां के लागों की समस्या को सुनकर अपने ही तरीके से उसका हल भी निकाल रहे हैं। लेकिन,इसी दौरान एक ऐसा भी वकाया देखने को मिला जिसको लेकर हर तरफ चर्चा की जा रही है 


दरअसल, मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह बाढ़ अनुमंडल में जनसंपर्क अभियान किया। इस दौरान उन्होंने लागों की समस्या भी सुनी है। इसी बीच जब वह मोकामा पहुंचे तो उन्हें जाम की समस्या से  दो -चार। सबसे अहम बात यह थी इस दौरान बीच सड़क पर पूर्व विधायक की गाड़ी खड़ी रही और उन्हें आधा घंटा तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि, उनके निजी गार्ड जाम को हटाने में सफल रहे। लेकिन इस दौरान उन्हें काफी बड़ी भीड़ के बीच रूकना पड़ा। जबकि हाल ही में उनका दावा है कि उनके ऊपर गोलियां भी चलाई गई है। 


वही, सबसे बड़ी बात यह है कि पूर्व विधायक जिस जगह जाम में फंसे वह उनकी ही पत्नी के विधानसभा इलाके में आता है और यहां कई तरह की जन समस्या है और इसी वजह से अक्सर यहां इस तरह की सैम समस्या बनी रहती है और आम लागों को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके बाद ही कोई इसकी खोज-खबर नहीं लेता है। लेकिन अब जब खुद पूर्व विधायक जाम में फंसे तो शायद उनकी खुद की नजर इस तरफ जाए। 


जानकारी हो कि, मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने आज जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत की। बाढ़ अनुमंडल में उनके समर्थक जगह-जगह फूल मालाएं लेकर उनका इंतजार कर रहे थे। अनंत सिंह के पहुंचते ही समर्थकों ने छोटे सरकार जिंदाबाद के नारे लगाए। सैकड़ों गाड़ियों का काफिला लेकर चल रहे अनंत सिंह अपनी लैंड क्रूजर से कई जगहों पर उतरे। इसके बाद वे मोकामा के वार्ड नंबर 27 जन्माष्टमी मेले में शामिल होंगे।


बता दें कि 7 अगस्त को बाहुबली अनंत सिंह शाम करीब साढ़े 4 बजे पटना की बेऊर जेल से बाहर 7 महीने बाद व जेल से बाहर आए। बेल से बाहर निकलते ही अनंत सिंह ने कहा था- 'मैं नीतीश कुमार जी की पार्टी JDU से चुनाव लडूंगा। उन्होंने बिहार का बहुत विकास किया है। नीतीश जी अभी 25 साल और रहेंगे। कौन क्या कह रहा है उससे दमको मतलब नहीं है। विरोधी कभी किसी की तारीफ करते है क्या।"