बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर
14-Jun-2025 10:55 PM
By First Bihar
PATNA: बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान और प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी जिस LAND Cruiser ZX का से चलते हैं अब उसी कार से बिहार के छोटे सरकार भी चलेंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह की जिन्हें क्षेत्र की जनता प्यार से छोटे सरकार कहती है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही अनंत सिंह का जन्मदिन था। इसी मौके पर LAND Cruiser ZX खरीदी गई थी।
फिलहाल मोकामा शूटआउट में अनंत सिंह बेऊर जेल में बंद हैं। LAND Cruiser ZX को उनके लिए दिल्ली से मंगवाया गया है। अनंत सिंह के करीबी चंदन ने बताया कि इसकी कीमत 3 करोड़ है। दिल्ली से पटना लाने के बाद नई गाड़ी को बड़हिया के जगदंबा मंदिर में ले जाया गया जहां कार की पूजा की गयी। पूजा के बाद सफेद रंग की LAND Cruiser ZX को पटना स्थित अनंत सिंह के आवास पर लगा दिया गया है।
अनंत सिंह को उनके समर्थक 'छोटे सरकार' के नाम से पुकारते हैं। राजनीति में उनकी दबंग छवि और भव्य लाइफस्टाइल हमेशा सुर्खियों में रही है। यह नई लग्जरी गाड़ी न सिर्फ उनके रुतबे को और बढ़ाती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि जेल में रहने के बावजूद उनका रसूख और पहचान बरकरार है। Land Cruiser ZX अपने पावर, सेफ्टी और लग्जरी के लिए मशहूर है। भारत में इसकी कीमत 2.5 से 3.5 करोड़ के बीच बताई जाती है, और यह देश की सबसे सुरक्षित और ताकतवर SUV में से एक मानी जाती है।