PATNA:जेडीयू से निष्कासित किये जाने के बाद अनंत सिंह के आवास पर उनके समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और जश्न मनाया। जेडीयू के फैसले पर सवाल उठाते हुए अनंत सिंह के समर्थकों ने दावा किया कि अब छोटे सरकार नई पार्टी बनाएंगे। जब उनको मन करेगा नई पार्टी बना लेंगे। अभी वे सब कुछ देख रहे हैं। एमएलसी चुनाव में जनसुराज के उम्मीदवार अनुज बाबू जीत रहे हैं, इसलिए हम आज ही जश्न मना रहे हैं।
मोकामा के विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को जेडीयू ने 6-6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। विधायकी खत्म करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को भी पत्र लिखा गया है। अनंत सिंह पर हुए इस कार्रवाई से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। अनंत सिंह के आवास के बाहर भारी संख्या में समर्थक जुटे और जमकर आतिशबाजी की। आवास के बाहर आतिशबाजी हुई और अंदर हलवाई मिठाई बनाने में व्यस्त दिखे। कार्यकर्ताओं और समर्थकों का कहना है कि छोटे सरकार का जलबा है। इनको देखकर अधिकारी खुश होते हैं, उनके साथ बैठना चाहते हैं और बात करना चाहते हैं।
अनंत सिंह के समर्थक सौरव सिसोदिया ने दावा किया कि छोटे सरकार नई पार्टी बनाएंगे। ये चाहेंगे तो अभी के अभी पार्टी बना देंगे। लेकिन अभी वो सब कुछ देख रहे है, समय आने पर फैसला लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार का जेडीयू पार्टी में नहीं चल रहा है। उनसे अच्छा सीएम पूरे वर्ल्ड में नहीं है। विधायक अनंत सिंह उनको सीएम बनाये थे। अभी मिठाई बन रहा है, लाखों का आतिशबाजी की गयी। जश्न मनाया जा रहा है।
निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास के पास उनके समर्थकों ने जश्न मनाया और जमकर आतिशबाजी की। छोटे सरकार के नारों से इलाका गूंज उठा। अनंत सिंह के समर्थक छोटू सिंह ने कहा कि 27 को रिजल्ट आ रहा है विजय की खुशी में पटाखा छोड़ रहे है। पार्टी अपने जगह पर हैं और हमारे छोटे सरकार अपनी जगह पर है। कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
वही दूसरे कार्यकर्ताओं का कहना है कि नीरज कुमार चुनाव हार गये उसी की खींझ में यह निर्णय लिया गया। जिस दिन नीरज कुमार दल में रहते हुए विरोध कर रहे थे, उस दिन नीरज कुमार को क्यों नहीं निष्कासित किया गया था। आज यह व्यक्तिगत मैटर था। व्यक्तिगर मैटर में पार्टी का इस तरह का निर्णय शोभा नहीं देता हैं, यह कतई उचित फैसला नहीं है।
जनता मालिक है लोकतंत्र है, जनता के दिल पर छोटे सरकार राज करते हैं। एमएलसी चुनाव अनुज बाबू जीत रहे हैं, इसलिए पटाखा फोड़ रहे हैं। जनता के लिए मिठाई बन रहा है, आज जश्न मना रहे हैं। अभिषेक कश्यप ने कहा कि जनता मालिक है, सब देख रही है। जो इंसान पार्टी के लिए अपना सबकुछ त्याग किया यदि उन्हें पार्टी निकाल रहा है तो गलत अनंत सिंह नहीं बल्कि पार्टी है।
बता दें कि एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार को हराने के लिए मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कमर कस ली थी। उनके खिलाफ घूम-घूमकर जनसुराज के उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे थे, इसी बात से पार्टी नाराज चल रही थी। जेडीयू ने कार्रवाई करते हुए अनंत सिंह के साथ-साथ उनकी पत्नी नीलम देवी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। उनकी पत्नी एवं पूर्व विधायक नीलम देवी को भी जेडीयू से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। साथ ही अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म करने के लिए पार्टी ने स्पीकर को भी पत्र लिखा गया है।
अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी पर कार्रवाई के बाद जेडीयू ने बाढ़ के जिलाध्यक्ष को भी हटा दिया। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने इस संबंध में चिट्टी जारी करते हुए कहा कि संगठनात्मक कार्यों में लगातार बरती जा रही शिथिलता को देखते हुए, संगठन जिला बाढ़ के जिलाध्यक्ष श्री मयंक राज को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करते हुए जिला कमिटी को भंग किया जाता है।