ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Anant Singh: अनंत सिंह पर 'गोली चलाने वाले' मोनू सिंह के खिलाफ एक्शन...

Anant Singh: अनंत सिंह पर 'गोली चलाने वाले' मोनू सिंह के खिलाफ एक्शन तेज, अब घर की होगी कुर्की-जब्ती

Anant Singh: मोकामा गोलीकांड में फरार मोनू सिंह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब उसके घर की कुर्की-जब्ती होगी। इस मामले में वर्तमान में पूर्व विधायक अनंत सिंह

02-Feb-2025 09:33 AM

By First Bihar

ANANT SINGH : मोकामा फायरिंग मामले में अब पुलिस का एक्शन तेज हो गया है। इस मामले में वर्तमान में पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू सिंह तो सलाखों के पीछे हैं लेकिन एक मुख्य आरोपी मोनू सिंह दो हफ्ते बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। अब फरार मोनू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है। इसके साथ ही अब उसके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। 


दरअसल, मोकामा गोलीकांड को लेकर पुलिस कोई भी गलती नहीं करना चाह रही है। ऐसे में शनिवार की देर-रात झारखंड, मुंगेर और लखीसराय की पुलिस के द्वारा उनके मुख्य ठिकानों पर छापेमारी की गई है। लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। आरोपी मोनू और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस छापेमारी में पुलिस के साथ एसआईटी की टीम भी शामिल है। 


इस मामले में एसपी का कहना है कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस को आरोपियों की जगह बार-बार बदलने की सूचना मिल रही है। हालांकि पुलिस को पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही है कि किस जगह में आरोपी छुपे हुए हैं। पुलिस पचमहला थाना क्षेत्र में कैंप भी कर रही है। अब जरूरत पड़ने पर पुलिस उसके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करेगी। 


मालूम हो कि, मोकामा के जलालपुर नौरंगा गांव में सोनू मोनू गिरोह और बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह समर्थकों के बीच हुई गोलीबारी की घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार की जा रही है। मोकामा गैंगवार मामले में बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं। उन्हें पटना के बेऊर जेल में रखा गया है। 


गौरतलब हो कि, मोकामा के नौरंगा जलालपुर में लेनदेन के मामले में सोनू मोनू परिवार ने मुकेश सिंह नाम के एक शख्स के घर में ताला लगा दिया था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए अनंत सिंह नौरंगा जलालपुर गांव पहुंचे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक इसी दौरान 100 राउंड के करीब फायरिंग हुई। अनंत सिंह और सोनू मोनू के बीच पुरानी अदावत है। मोकामा के स्थानीय लोग बताते है। सोनू मोनू का मोकामा और लखीसराय इलाके में अच्छा प्रभाव है। बताया जाता है कि सोनू मोनू परिवार का सदस्य नौरंगा जलालपुर पंचायत से चुनाव (पंचायत चुनाव) लड़ना चाहता था. लेकिन कुख्यात अपराधी गुड्डू सिंह के कारण अनंत सिंह ने ऐसा होने नहीं दिया।