PATNA: 25 नवम्बर को मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी है। इस दिन घुड़दौड़ का आयोजन किया जाएगा। अनंत सिंह द्वारा आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कई राज्यों से लोग आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से 12 साल का बच्चा सज्जाद घोड़ा लेकर मोकामा पहुंचा है।
सज्जाद का कहना है कि उसके घोड़े का नाम अर्जुन है, वह खुद घुड़सवार प्रतियोगिता में भाग लेगा। उसे पूरी उम्मीद है कि दूसरा और तीसरा प्राइज नहीं बल्कि पहला प्राइज थार ही वो जीतेगा और उसे अपने घर प्रयागराज थार ले जाएगा।
बता दें कि अनंत सिंह ने बेटी की शादी में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया है। जिसमें देशभर के घुड़सवार इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे। फर्स्ट प्राइज जीतने वाले घुड़सवार को महिन्द्रा कंपनी की थार गाड़ी दी जाएगी। वही सेकंड स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को बाइक और थर्ड को स्कूटी दिया जाएगा।
बुधवार को ईनाम में दी जाने वाली गाड़ियों की तस्वीरें सामने आई है। थार का रंग सफेद है, वही बाइक और स्कूटी की कलर लाल है। इनामी थार,बाईक और स्कूटी की पहली झलक सामने आ गई है। जिसे प्रतियोगिता के विजेता को दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि इस मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से घुड़सवार अपने बेहतरीन घोड़ों के साथ पहुंच रहे हैं। अब सबकी नजरें 25 नवंबर पर टिकी हैं, जब घोड़ों की रफ्तार के बीच मुकाबला होगा और यह तय होगा कि थार, बाइक और स्कूटी किस घुड़सवार को मिलेगा। यह भी देखने वाली बात होगी की 12 साल का घुड़सवार सज्जाद का दावा सच साबित होता है या नही?