Anant Singh Daughter Shivangi Wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी के मौके पर आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला टाल दिया गया है। इसके पीछे बड़ी वजह सामने आई है।



बताया जा रहा है कि मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने के कारण मुकाबले को आगे बढ़ाने में परेशानी हो रही थी। स्थिति को देखते हुए आयोजकों ने फाइनल मुकाबले को स्थगित करने का फैसला लिया है।



जानकारी के मुताबिक, घुड़दौड़ देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे। भीड़ इतनी अधिक हो गई कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कराना मुश्किल हो गया। ऐसे में सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मुकाबले को अगले दिन यानी गुरुवार तक के लिए टाल दिया गया है।



अब घुड़दौड़ प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार को आयोजित होने की संभावना है। प्रतियोगिता को लेकर लोगों में पहले से ही काफी उत्साह है। खास बात यह है कि इस घुड़दौड़ के विजेता को महिंद्रा थार गाड़ी इनाम में दी जानी है।