PATNA: 25 नवम्बर को मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी है, उसी दिन उनके छोटे बेटे अभिनव का जनेऊ भी है। इस शाही शादी को यादगार बनाने के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं। जिसकी तैयारियों का जायजा खुद अनंत सिंह घूम-घूम ले रहे हैं।
बुधवार की शाम में भी अनंत सिंह ने शादी की तैयारियों का जायजा लिया। अनंत सिंह ने बेटी की शादी में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया है। जिसमें देशभर के घुड़सवार इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे। फर्स्ट प्राइज जीतने वाले घुड़सवार को महिन्द्रा कंपनी की थार गाड़ी दी जाएगी। वही सेकंड स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को बाइक और थर्ड को स्कूटी दिया जाएगा।
बुधवार को ईनाम में दी जाने वाली गाड़ियों की तस्वीरें सामने आई है। थार का रंग सफेद है, वही बाइक और स्कूटी की कलर लाल है। इनामी थार,बाईक और स्कूटी की पहली झलक सामने आ गई है। जिसे प्रतियोगिता के विजेता को दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि इस मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से घुड़सवार अपने बेहतरीन घोड़ों के साथ पहुंच रहे हैं। अब सबकी नजरें 25 नवंबर पर टिकी हैं, जब घोड़ों की रफ्तार के बीच मुकाबला होगा और यह तय होगा कि थार, बाइक और स्कूटी किस घुड़सवार को मिलेगा।