Anant Singh Daughter Tilak: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह का आज तिलक है। बाढ़ के नदवां गांव में मांगलिक गीतों के साथ तिलक की रस्में शुरू हुईं। शिवांगी के छोटे भाई अभिनव भी इस दौरान मौजूद रहे। अभिनव का उपनयन संस्कार होना है। तिलक और चुमावन की रस्में पूरी होने के बाद अनंत सिंह 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना के दानापुर के लिए रवाना हो गए।
तिलक समारोह के लिए पिछले कई दिनों से परिवार में तैयारियां चल रही थीं। मेहमानों के स्वागत के लिए कई तरह की मिठाईयां बनवाई गई हैं। शिवांगी के दूल्हे को उपहार में देने के लिए करोड़ों की रेंज रोवर गाड़ी भी मंगाई गई है। नदवां गांव में तिलक और चुमावन की रस्मों के बाद अनंत सिंह अपने परिजनों और अन्य लोगों के साथ दानापुर के लिए रवाना हुए।
दोपहर करीब 3 बजे निकले अनंत सिंह के काफिले में 500 से अधिक गाड़ियां शामिल रहीं। दानापुर के जी रिसॉर्ट में शुक्रवार की रात तिलक फलदान की रस्म पूरी की जाएगी। बड़ी संख्या में मेहमानों के आगमन की संभावना को लेकर तिलक स्थल पर व्यापक तैयारियां की गई हैं।
ऐसे में सभी की नजरें दानापुर के जी रिसॉर्ट में होने वाले शाही तिलक पर टीकीं हैं। वर पक्ष की तरफ से भी मेहमानों के स्वागत के लिए सभी तरह की तैयारियां की गई हैं।