Anant Singh Daughter Wedding: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की आज शादी है। शाही शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
मोकामा के नदवां गांव में बने हेलीपैड पर पहले हेलीकॉप्टर लैंड हुआ है। बताया जा रहा है कि 25 ऐसे वीवीआई गेस्ट हैं जो हेलीकॉप्टर से अनंत सिंह की बेटी की शादी में पहुंचने वाले हैं।
उत्तर प्रदेश से बीजेपी नेता दीपक राज हेलीकॉप्टर से नदवां पहुंचे हैं। विधायक अनंत सिंह ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। ऐसे 25 वीवीआईपी गेस्ट का हेलीकॉप्टर नदवां में लैंड करने वाला है।
यूपी के बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह पटना से नदवां के लिए रवाना हो गए हैं। कुछ ही समय में उनका हेलीकॉप्टर भी नदवां लैंड करेगा। मोकामा में शाही शादी को लेकर भव्य इंतजाम, मेहमानों का जमावड़ा लगातार जारी।