25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
24-Jan-2025 12:12 PM
By First Bihar
Anant Singh : पटना से सटे मोकामा से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि नौरंगा फायरिंग मामले में सोनू सिंह के सरेंडर करने के बाद बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिहं की गिरफ्तारी की तैयारी बिहार पुलिस कर रही है। बाढ़ में कई थानों की पुलिस पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर में अनंत सिंह गिरफ्तार हो सकते हैं। इसको लेकर बाढ़ में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है और घेराबंदी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि सोनू के पिता अधिवक्ता प्रमोद सिहं सोनू की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस ने इसके लिए तैयारी भी शुरु कर दी है। जबकि मोकामा में हुई गैंगवार की घटना के बाद सोनू सिंह ने गुरुवार को सरेंडर कर दिया। सोनू सिंह ने पंचमाला थाने में सुबह-सुबह पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इसके बाद अब विधायक अनंत सिंह के गिरफ़्तारी की तैयारी की जा रही है। इसके बाद अब बार फिर मुश्किलें बढ़ सकती है।
इसके बाद से ही दूसरे आरोपित पक्ष मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के सरेंडर करने या पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए जाने को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बड़ी तैयारी कर रही है। तीन थाने की पुलिस बाढ़ पहुंच गई है। इसके बाद अब उनकी गिरफ्तारी कि तैयारी कि जा रही है। यहां मोकामा, बाढ़,बख्तियारपुर थाने के पुलिस अनंत सिंह की गिरफ़्तारी की तैयारी कर रही है।
मालूम हो कि, मंगलवार को मोकामा के नौरंगा गांव में गोलीबारी की घटना हुई थी। अलग-अलग पक्षों की ओर से कई तरह के दावे किए गए। साथ ही इस मामले में सोनू मोनू की ओर से अनंत सिंह के खिलाफ गोलीबारी करने का आरोप लगाया गया है। इसकी लिखित शिकायत थाने में की गई है। आरोप में कहा गया कि अनंत सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर नौरंगा गांव में घुसकर सोनू मोनू के घर पर गोलीबारी थी।
इधर, एक अन्य एफआईआर मुकेश सिंह नाम के शख्स के द्वारा कराई गई है जिसमें सोनू मोनू पर उसके घर में ताला लगाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने भी एक मामला दर्ज किया है जिसमें अनंत सिंह पर पुलिस कर्मियों को धक्का मुक्की करने, गाली गलौज करने सहित अन्य किस्म के आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद अब गिरफ़्तारी की तैयारी चल रही है।