PATNA:पटना पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वागत किया। वही इस दौरान उनके साथ आए भाजपा के राष्ट्रीय नेता नितिन नबीन और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का भी पटना एयरपोर्ट पर अभिनंदन किया गया। पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी तीनों नेताओं का भव्य स्वागत किया। 


पटना पहुंचने के बाद अमित शाह और सम्राट चौधरी बुधवार की देर शाम पटना के राजवंशी नगर स्थित हनुमान मंदिर गये जहां दोनों नेताओं ने बजरंगबली की पूजा अर्चना की। प्रदेश और देश की सुख,शांति, तरक्की और समृद्धि की कामना की। 


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर पूजा करते तस्वीर शेयर की है और लिखा है कि पटना के राजवंशी नगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर में देश के यशस्वी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah जी के साथ विधिवत पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी एवं आदरणीय राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी. एल. संतोष जी की उपस्थिति रही। संकट मोचन बजरंगबली की कृपा से सबका कल्याण हो।