ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में देर रात शराब पार्टी: पुलिस ने खलल डाली तो ग्रामीणों ने बोला हमला, थानेदार समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल; फायरिंग की खबर बिहार में देर रात शराब पार्टी: पुलिस ने खलल डाली तो ग्रामीणों ने बोला हमला, थानेदार समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल; फायरिंग की खबर BIHAR NEWS : नीतीश सरकार का सख्त फैसला: रिटायर्ड BDO की पेंशन जब्त, 4.52 करोड़ रुपये की अवैध निकासी पर कार्रवाई India Nepal Border: तीन दिनों तक सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, त्रिवेणी बॉर्डर पर सख्त निगरानी; सामने आई यह बड़ी जगह India Nepal Border: तीन दिनों तक सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, त्रिवेणी बॉर्डर पर सख्त निगरानी; सामने आई यह बड़ी जगह E20 Petrol: 1 अप्रैल से देशभर में पेट्रोल को लेकर बदल गए नियम, जानें सरकार की नई गाइडलाइन बिहार में सुरक्षित कौन? बदमाशों ने JDU विधायक से मांगी रंगदारी, फेसबुक के माध्यम से गाली-गलौज बिहार में सुरक्षित कौन? बदमाशों ने JDU विधायक से मांगी रंगदारी, फेसबुक के माध्यम से गाली-गलौज Bihar Tourism : पटना से डोभी तक ग्रीन कॉरिडोर: हर 10 किलोमीटर पर सेल्फी पॉइंट, फलदार पेड़ों से सजेगा एनएच; मंत्री का एलान BIHAR NEWS : विप में शराबबंदी को लेकर नीरज कुमार और सुनील सिंह में भिडंत, MLC ने कहा - “हमाम में सभी नंगे हैं...मैं सभी के बारे में एक-एक बात जानता हूं..."

BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात

अमित शाह के बिहार दौरे पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा हमला। कहा- सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ते हैं। शराबबंदी पर भी NDA पर गंभीर आरोप।

BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात

26-Feb-2026 11:08 AM

By First Bihar

BIHAR NEWS : बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक भाई वीरेंद्र ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह जहां भी जाते हैं, वहां सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश होती है। भाई वीरेंद्र ने कहा कि शाह एक धर्म विशेष के खिलाफ काम करते हैं और उनके दौरे का उद्देश्य विकास नहीं बल्कि समाज में ध्रुवीकरण करना होता है।


भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की भूमि रही है। यहां सभी धर्म और समुदाय के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। ऐसे में किसी भी तरह की सांप्रदायिक राजनीति राज्य के हित में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शीर्ष नेता चुनावी मौसम में बिहार का दौरा कर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास करते हैं। हालांकि भाजपा की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।


शराबबंदी पर भी साधा निशाना

राजद विधायक ने राज्य में लागू शराबबंदी को लेकर भी बड़ा बयान दिया। गौरतलब है कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है। यह फैसला उस समय महिलाओं की मांग और सामाजिक सुधार के एजेंडे के तहत लिया गया था।


लेकिन भाई वीरेंद्र ने दावा किया कि जमीनी हकीकत कुछ और है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में शराब की होम डिलीवरी हो रही है। उनके अनुसार, एनडीए के रसूखदार नेताओं की देखरेख में शराब की खेप राज्य के अंदर आ-जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता संरक्षण के कारण अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है और आम लोग कानून के डर से परेशान हो रहे हैं।


भाई वीरेंद्र ने कहा, “अगर सच में शराबबंदी लागू होती, तो इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी कैसे हो रही है? आए दिन पुलिस छापेमारी में शराब पकड़ी जाती है, इसका मतलब है कि सप्लाई चेन सक्रिय है।” उन्होंने सरकार से मांग की कि शराबबंदी कानून की निष्पक्ष समीक्षा की जाए और यह बताया जाए कि आखिर अवैध कारोबार को संरक्षण कौन दे रहा है।