बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन
04-Jul-2025 12:07 PM
By First Bihar
Patna News: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा शुक्रवार को पटना पहुंचीं। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों पर तीखा हमला बोला है।
अरविंद केजरीवाल के बिहार चुनाव में उतरने की चर्चा पर अलका लांबा ने कटाक्ष करते हुए कहा, "दिल्ली में जनता ने केजरीवाल को नकार दिया है, अब भाजपा की योजना है उन्हें बिहार भेजने की। भाजपा की मीटिंग चल रही है, जो दिल्ली में बर्बाद हो गए, अब उन्हें बिहार भेजकर प्रयोग किया जा रहा है।"
उन्होंने नीतीश कुमार सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जुलाई में विधानसभा का अंतिम सत्र है, लेकिन सरकार की संवेदनहीनता चरम पर है। "बिहार में एक दलित बेटी अस्पताल के बाहर दम तोड़ रही है और सरकार बेखबर है। जनता को इसका जवाब चाहिए। कांग्रेस इसका जवाब लेगी। हम दो दिन पटना में रहकर रणनीति तैयार करेंगे और सरकार को हर मोर्चे पर घेरेंगे," उन्होंने कहा।
अलका लांबा ने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में INDIA गठबंधन की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और भाजपा-जदयू की विफलताओं से तंग आ चुकी है।
अलका लांबा का यह दौरा ऐसे समय पर हुआ है जब राज्य में राजनीतिक हलचल तेज़ है। एक ओर जहां विपक्षी दल चुनाव आयोग और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर INDIA गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे और प्रचार रणनीति को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
अलका लांबा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस "बिहार में अब बदलाव तय है। जनता केजरीवाल और भाजपा के प्रयोगों को समझ चुकी है। नीतीश सरकार जवाबदेह नहीं रही। हम कांग्रेस की ओर से हर पीड़ित की आवाज बनेंगे।"
रिपोर्ट- प्रेम राज