DESK: समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी (BJP)पर हमला बोलते हुए कहा था कि एक कचौड़ी-दो समोसा, बीजेपी पर नहीं भरोसा।
अखिलेश यादव के इस बयान का बीजेपी ने अब पलटवार किया है। बीजेपी उत्तराखंड ने इडली-डोसा के साथ प्रधानमंत्री की तस्वीर शेयर करते हुए यह लिखा है कि "दो इडली एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा"
अखिलेश यादव ने नई पीढ़ी का ट्रेंड अपनाते हुए जेन-ज़ी के प्रोटेस्ट में लग रहे नारों को तोड़-मरोड़ कर बीजेपी के खिलाफ इस्तेमाल कर दिया। सपा प्रमुख ने एक प्रेस कांफ्रेंस में यह नारा दिया था। कहा था कि 'एक कचौड़ी दो समोसा, BJP पर नहीं भरोसा'।
तब अखिलेश यादव का यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। अब इसका जवाब देते हुए बीजेपी उत्तराखंड ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पीएम मोदी की तस्वीर लगाते हुए लिखा कि दो इडली, एक डोसा-स्वाद भी खास, मोदी जी पर भरोसा भी खास! BJP उत्तराखंड के इस ट्वीट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
दो इडली, एक डोसा - स्वाद भी खास, मोदी जी पर भरोसा भी खास! 🇮🇳 https://t.co/4baT2Bxjpx
— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) October 5, 2026