Air India Express Flight Cancel: पटना और बेंगलुरु के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ने वाली है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने परिचालन संबंधी कारणों का हवाला देते हुए 1 से 15 नवंबर तक इस रूट पर अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। 





इस फैसले से नवंबर के पहले पखवाड़े में दोनों शहरों के बीच यात्रा की योजना बना चुके यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को अपनी यात्रा की तारीख बदलनी पड़ सकती है या फिर दूसरे विकल्प तलाशने होंगे। खासकर नौकरी, कारोबार और अन्य जरूरी कामों से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।





एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पटना-बेंगलुरु रूट पर संचालित होने वाली फ्लाइट संख्या IX 2004 और IX 2817 को 1 से 15 नवंबर तक रद्द कर दिया गया है। ये दोनों उड़ानें बेंगलुरु-पटना-बेंगलुरु मार्ग पर संचालित होती हैं। एयरलाइन ने उड़ानें रद्द करने के पीछे परिचालन संबंधी कारण बताए हैं। हालांकि, इस फैसले को लेकर यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें।




जिन यात्रियों ने 1 से 15 नवंबर के बीच पटना और बेंगलुरु के बीच यात्रा के लिए टिकट बुक कराया है, वे उड़ान और टिकट से संबंधित जानकारी के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस के पटना कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। एयरलाइन की ओर से यात्रियों की सहायता के लिए ये संपर्क नंबर जारी किए गए हैं:

मोबाइल नंबर: 8097231039

पटना कार्यालय: 0612-2225954




उड़ानें रद्द होने के कारण यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। ऐसे में एयरलाइन से संपर्क कर टिकट की स्थिति, रिफंड और उपलब्ध वैकल्पिक उड़ानों की जानकारी लेना जरूरी है।यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरलाइन से पुष्टि किए बिना एयरपोर्ट के लिए रवाना न हों, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।