Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
30-Aug-2025 12:35 PM
By First Bihar
Jagdeep Dhankhar Pension: देश के पूर्व पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विधानसभा में पेंशन के लिए आवेदन किया है। इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया है कि वह 1993 में कांग्रेस के टिकट पर अजमेर जिले की किशनगढ़ सीट से विधायक चुने गए थे। ऐसे में विधायक रहने के नाते अब उन्हें विधानसभा से पेंशन का अधिकार है।
दरअसल, भारत के पूर्व उराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद अब पेंशन के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने यह आवेदन राजस्थान विधानसभा में दायर किया है, जहां वह किशनगढ़ सीट से 1993 से लेकर 1998 तक विधायक रहे थे। मीडिया रिपोर्ट से मिल रही जानकारी के मुताबिक उन्होंने पेंशन के लिए विधानसभा सचिवालय में आवेदन दिया, जिसपर स्वीकृति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
वहीं,तय नियमों और प्रावधानों के मुताबिक उन्हें न्यूनतम 42 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। इसके अतिरिक्त उन्हें पूर्व विधायकों को मिलने वाली सुविधाएं भी प्राप्त होंगी। पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनने से पहले जगदीप धनखड़ 1989 से 1991 तक राजस्थान के झूंझनू सीट से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। उन्हें चंद्रशेखर की सरकार में केंद्री संसदीय कार्य राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी मिली थी।
इधर,धनखड़ 2019 से लेकर 2022 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे। इस दौरान उनका कार्यकाल सुर्खियों में बना रहा। अक्सर ममता बनर्जी की सरकार के साथ राजभवन की टकराव की खबरें सामने आती थीं। इसके बाद धनखड़ को केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने उपराष्ट्रपति बनाया। वह 2022-25 तक इस पद पर रहे।