Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
25-May-2025 01:15 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: पटना में शनिवार की दोपहर सरेआम हुआ 10 राउंड फायरिंग मामले में जिम्मेवार पुलिसकर्मियों पर गाज गिरने लगी है। इस मामले में पटना पुलिस के आधा दर्जन पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पटना एसएसपी के द्वारा पुलिसकर्मियों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि अभी और भी पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है।
दरअसल, शनिवार की दोपहर पटना के कृष्णापुरी थानाक्षेत्र के न्यू पुनाईचक बोरिंग केनाल रोड स्थित इंदिरा भवन के पास 10 राउंड फायरिंग की घटना हुई थी। इंदिरा भवन के पास एक सफेद रंग की इनोवा में काले रंग की स्कॉर्पियों ने टक्कर मार दी थी।बात बढ़ गई और घटना के एक घंटे बाद स्कॉर्पियो सवार अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा और इंदिरा भवन के पास हवाई फायरिंग करने लगा था। इस घटना के बाद राजधानी पटना के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठने लगे थे।
घटना को लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय ने पुलिस अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी। पुलिस मुख्यालय की फटकार का असर आज पटना की सड़कों पर देखने को मिल रहा है। इसी बीच घटना के लिए जिम्मेवार आधा दर्जन पुलिस अधिकारियों पर निलंबन की गाज गिरी है। बताया जा रहा है कि अभी और भी पुलिसकर्मियों पर निलंबन की तलवार लटक रही है।
जिन पुलिस अधिकारियों पर निलंबन की गाज गिरी है उनमें सचिवालय थाना के दारोगा अशोक कुमार सिंह, कोतवाली थाना में तैनात स.अ.नि. मनोज कुमार रजक, कोतवाली थाना के स.अ.नि. धनन्जय कुमार, पीसीआर में तैनात महिला सिपाही जुसी कुमारी, महिला सिपाही नीरजा कुमारी, नगर पुलिस अधीक्षक, मध्य के वायरलेस पर तैनात सिपाही राजीव कुमार शामिल हैं।
रिपोर्ट- प्रेम राज