Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
20-May-2025 12:53 PM
By FIRST BIHAR
Bihar IPS Transfer: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक बार फिर से तबादलों का दौर शुरू हो गया है। चुनाव को देखते हुए सरकार ने एक तरफ जहां 12 आईएएस अधिकारियों समेत बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अधिकारियों का तबादला कर दिया है तो वहीं सरकार ने अब 6 IPS अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया है। सरकार ने तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है।
बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी, जो आर्थिक अपराध इकाई के एसपी के पद पर पटना में तैनात थे उन्हें राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो का एसपी बना दिया है. वहीं भारतीय पुलिस सेवा के 2012 बैच के अधिकारी राकेश कुमार सिन्हा को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का एसपी बनाया गया है। राकेश कुमार सिन्हा पहले लोकायुक्त कार्यालय, पटना में एसपी के पद पर तैनात थे।
वहीं राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, पटना के एसपी पंकज कुमार को आर्थिक अपराध इकाई, पटना का एसपी बनाया गया है. पंकज कुमार भारतीय पुलिस सेवा के 2013 बैच के अधिकारी हैं जबकि भारतीय पुलिस सेवा के 2016 बैच के अधिकारी अनंत कुमार राय को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, ट्रैफिक के पद पर तैनात किया गया है। अनंत कुमार पहले बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के समादेष्टा के पद पर तैनात थे।
वहीं भारतीय पुलिस सेवा के 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मनीष कुमार सिन्हा को सरकार ने बड़ी जिम्मेवारी दी है। मनीष कुमार सिन्हा को विशेष सुरक्षा दल का समादेष्टा नियुक्त किया गया है। वह पहले विशेष खासा के एसपी (सुरक्षा) के पद पर तैनात थे। वहीं विशेष सुरक्षा दल के समादेष्टा राजेश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का समादेष्टा बनाया गया है। राजेश कुमार भारतीय पुलिस सेवा के 2018 बैच के अधिकारी हैं।
