PATNA : बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां BPSC AE के रिजल्ट जारी करने को लेकर कार्यालय के बाहर सहायक अभियंता अभ्यर्थी धरने पर बैठ गए हैं. सभी अभ्यर्थी जल्द से जल्द परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं.
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि पांच साल पहले BPSC मे AE की बहाली निकाली थी, जिसके लिए परीक्षा भी ली गई पर अभी तक रिजल्ट की घोषणा नहीं की गई. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट का गुस्सा आज फूट पड़ा और सैकड़ों की संख्या में छात्र- छात्राएं BPSCC ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए. पुलिस मौके पर पहुंच छात्रो को समझाने का प्रयास कर रही है.
वहीं BPSC ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों में एक ऐसा छात्र भी था जो 17 जनवरी को BSCC के बाहर प्रदर्शन करने का मुख्य आरोपी है. आरोपी छात्र आज पुलिस के सामने धरने पर बैठ नारेबाजी करते रहा और पटना पुलिस को इसे पकड़ भी नहीं पाई. पकड़ना तो दूर पटना पुलिस आरोपी छात्र को पहचान भी नहीं सकी.