BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?
16-Mar-2025 07:13 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के चर्चित 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा से जुड़ी खबर पटना से आ रही है। आईजी अमित लोढ़ा एडीजी बनाये गये हैं। गृह विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की है। राज्यपाल के आदेश के बाद सरकार के अवर सचिव एम.एस. रिजवानी ने इसे लेकर आदेश जारी किया है।
जिसमें इस बात का जिक्र है कि पुलिस महानिरीक्षक, राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, अमित लोढ़ा को अपर पुलिस महानिदेशक कोटि में प्रमोशन दिया गया है। उनके कनीय 1998 बैच के आईएएस रत्न संजय कटियार की सापेक्षता में प्रदान की जाती है। अमित लोढ़ा को प्रदत्त यह प्रोन्नति कनीय की तिथि से वैचारिक रूप से तथा प्रोन्नत कोटि में पदस्थापन के फलस्वरूप पदभार ग्रहण करने की तिथि से वास्तविक रूप से देय होगी।
अमित लोढ़ा 1998 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं, जो अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और कड़ी मेहनत के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अपनी सेवाओं के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और अपनी मेहनत से पुलिस सेवा में कई बदलाव लाए। अमित लोढ़ा राजस्थान कैडर से हैं और उन्हें विशेष रूप से उनकी भ्रष्टाचार के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई के लिए जाना जाता है।
बिहार के सबसे तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों में से अमित लोढ़ा एक माने जाते हैं। इन्हें लोग बिहार का सिंघम भी कहते हैं। 'खाकी' नाम की वेब सीरीज इनके ऊपर बन चुकी है। बीते दिनों अमित लोढ़ा और उनकी पत्नी कौमुदी लोढ़ा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में ईडी ने केस दर्ज किया था।
इन पर पद का दुरूपयोग कर गलत तरीके से पैसे कमाने का आरोप है। विशेष निगरानी इकाई ने आय से अधिक संपत्ति मामले में 7 दिसंबर 2022 को FIR दर्ज की थी। तत्कालीन आईजी को इसमें नामजद अभियुक्त बनाया गया था। अमित लोढ़ा इस मामले में हाईकोर्ट भी गए, लेकिन राहत नहीं मिली। ईडी ने इसी के आधार पर उनके खिलाफ ECIR दर्ज की थी।