ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / patna-news / बिहार प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों को मिला बड़ा तोहफा, बने भारतीय प्रशासनिक...

बिहार प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों को मिला बड़ा तोहफा, बने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी

बिहार प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची वर्ष 2024 के तहत इन अफसरों को बिहार कैडर में नियुक्त किया है।

25-Oct-2025 06:38 PM

By First Bihar

DELHI: बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 19 अफसरों को अब भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रमोशन मिला है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। चयन सूची वर्ष 2024 के अंतर्गत इन अधिकारियों को बिहार कैडर में नियुक्त किया गया है।


भारत सरकार के कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अधीन कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने यह अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति को यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार राज्य सिविल सेवा के निम्नलिखित अधिकारियों को IAS में पदोन्नति दी जा रही है।


IAS में प्रमोशन पाने वाले 19 अफसरों की सूची

1.    अरविंद कुमार

2.    प्रमोद कुमार

3.    विनय कुमार

4.    अभय कुमार सिंह

5.    राजीव कुमार सिंह

6.    अमित कुमार

7.    कुमारी सीमा

8.    डॉ. महेन्द्र पाल

9.    राशिद कलीम अंसारी

10.    मोहम्मद मुमताज आलम

11.    विजय कुमार

12.    सुषांत कुमार

13.    मनोज कुमार रजक

14.    राम कुमार पोद्दार

15.    राजेश परिमल

16.    राज मोहन झा

17.    राजीव रंजन प्रभाकर

18.    धनंजय कुमार

19.    राकेश कुमार


केंद्र सरकार ने बिहार सरकार के परामर्श से की नियुक्ति

सूत्रों के मुताबिक, इन सभी अधिकारियों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 और भारतीय प्रशासनिक सेवा (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) विनियम, 1955 के तहत किया गया है।

केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के परामर्श से रिक्त पदों के विरुद्ध इन अधिकारियों को IAS में शामिल किया है।

सभी चयनित अधिकारियों को प्रोबेशन अवधि पर रखा गया है, और वे अब बिहार कैडर के IAS अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।


राज्य सरकार और केंद्र ने दी बधाई

बिहार सरकार के शीर्ष अधिकारियों ने इस प्रमोशन पर सभी चयनित अफसरों को बधाई दी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इन अधिकारियों की नई पोस्टिंग तय की जाएगी।