AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त जहर, आग और साजिश का खौफनाक खेल! मुजफ्फरपुर में पति की रहस्यमयी मौत, पत्नी पर हत्या की सनसनीखेज साजिश का आरोप Bihar land reform : अब नहीं लटकेगा जमीन का काम! जमीन विवादों पर सरकार सख्त, DCLR की बैठक में होगा कड़ा एक्शन; तय होगी जवाबदेही घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम… 33 सवालों से खुलेगा हर परिवार का पूरा ‘डेटा’, 17 अप्रैल से शुरू होगा बड़ा अभियान!
20-Nov-2020 08:00 AM
PATNA : छठ महापर्व के दौरान भगवान भास्कर की महत्ता किसी से छिपी नहीं है. व्रती जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी और उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देती हैं. ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि आसमान साफ रहे और बादलों के बीच सूरज छिप न जाए. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पटना समेत मध्य बिहार के ज्यादातर जिलों में आसमान एकदम साफ रहेगा, सूरज देवता के दर्शन भी स्पष्ट तरीके से हो पाएंगे.
हालांकि मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक राज्य के कई जिलों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे खासतौर पर झारखंड से सटे कुछ जिलों में आसमान में बादल के साथ साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. यहां व्रतियों को सूरज देवता के दर्शन करने में परेशानी उठानी पड़ सकती है. पटना, भागलपु,र पूर्णिया और गया में लगातार पारा नीचे जा रहा है. पटना का पारा सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया है.
22 नवंबर के बाद न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिसके बाद ठंड और बढ़ेगी. झारखंड के आसपास बने सिस्टम के कारण पटना और नालंदा में पिछले 24 घंटे में हल्की बूंदाबांदी हुई है और गुरुवार को पटना में बादल छाए रहे थे लेकिन अब मौसम साफ रहेगा.