पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
12-Oct-2020 08:49 AM
PATNA: राजधानी पटना में एक ठिकाने पर रोज शराब पार्टी होती थी. उसमें शामिल होने के लिए महिलाएं भी पहुंची थी. यही नहीं ये महिला पुरूष साथियों के साथ अय्याशी भी करती थी. जब पुलिस ने छापेमारी की तो हड़कंप मच गया. इस दौरान एक महिला छत से कूद कई, लेकिन उसका पैर टूट गया. पुलिस ने यह कार्रवाई पटना के दीघा एरिया में की है.
3 महिला शराब पार्टी में थी शामिल
बताया जा रहा है कि घुड़दौड़ रोड में एक मकान की छत पर आधी रात को जाम छलकाया जा रहा था. नशे की हालत में महिला और पुरूष रंगरेलियां मना रहे थे. इस दौरान पुलिस को किसी ने सूचना दे दी. जिसके बाद पुलिस ने आधी रात को छापेमारी कर दी तो हड़कंप मच गया. तीन महिलाओं में से दो भाग गईं, जबकि तीसरी शादीशुदा महिला छत से कूद गई. इससे उसका पैर टूट गया.पुलिस ने महिला के अलावे शराब के ठिकाने से नशे महिलाओं के पुरूष साथी विकास, प्रेम और अनिल को गिरफ्तार किया है. विकास हाजीपुर, प्रेम राजगीर और अनिल जहानाबाद का रहने वाला है.
पत्नी के कारनामे से पति हैरान
जिस महिला का पैर टूटा है. वह शादीशुदा है वह पटेलनगर की रहने वाली है. पुलिस ने उसके पति को बुलाया तो वह पहुंचा. पत्नी के बारे में जानकारी होने के बाद पति भी हैरान हो गयाा. पुलिस हिरासत में लेकर महिला का इलाज करा रही है. बताया जा रहा है कि शराब पार्टी कई माह से चल रहा था. इसमें महिलाएं शामिल होती थी. फरार दोनों महिलाओं के बारे में पुलिस पता लगाने में जुटी है.