मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
18-Dec-2020 07:48 AM
PATNA : अपराधियों के सामने कराहती पटना पुलिस को दुरुस्त करने के लिए रेंज आईजी संजय सिंह ने बीती रात कमान संभाली है. रेंज आईजी बीती रात पटना के शास्त्रीनगर थाने पहुंचे और यहां घंटों बैठकर केस रिव्यू किया. आईजी ने शास्त्री नगर थाने में 350 मामलों की समीक्षा की और इस दौरान चार्ज नहीं देने के आरोप में 5 आईयो का वेतन रोकने का आदेश दे दिया.
तहसील थाने में केस रिव्यु के दौरान आईजी संजय सिंह ने यह पाया कि एक हजार से ज्यादा मामले यहां लंबित हैं और हर माह तकरीबन 175 मामलों का निपटारा करना जरूरी होगा. थाने में कुल 17 आईओ थे लेकिन तबादलों के कारण अभी 9 आईओ ही बचे हैं आईओ की कमी को देखते हुए आईजी ने एसएसपी को निर्देश दिया है कि वह यहां आईओ की संख्या बढ़ाएं. समीक्षा के दौरान आईजी ने पाया कि 5 आईओ लगातार केस का चार्ज दूसरे को हैंड ओवर नहीं कर रहे. ऐसे मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें चेतावनी दी गई और 15 दिन के अंदर केस का कार्य सौंपने को कहा है. आईजी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि अगर कोई चार्ज देने में आनाकानी या लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाई की जाएगी.
आईजी ने जिन मामलों का रिव्यू किया उनमें जालसाजी, भूमि विवाद चोरी और अन्य तरह के केस लंबित पाए गए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों ही क्राइम मीटिंग के दौरान यह निर्देश दिया था कि पुलिस के वरीय अधिकारी जमीन पर जाकर पुलिसिंग की समीक्षा करें मामले की छानबीन करें और पुलिस को कैसे बेहतर काम करने के लिए मोरल बूस्टर किया जा सकता है इसके लिए पहल करें.