ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Home / bihar / पटना पुलिस की नाक के नीचे 67 हजार की ठगी, पेट्रोलिंग गाड़ी के...

पटना पुलिस की नाक के नीचे 67 हजार की ठगी, पेट्रोलिंग गाड़ी के पास खड़े होकर एक ड्राइवर से ठगी

20-Jan-2021 08:22 AM

PATNA:  राजधानी पटना में दिनदहाड़े एक ड्राइवर से ठगी की गई. वह भी शातिरों ने पुलिस के सामने पुलिस के अंदाज में किया. पहले तो बाइक रोकी, कागजात चेक किया. उसके बाद पैकेट में पैसा मिला तो उसको प्लास्टिक में पैक कर रख लिया. गाली देकर उससे भगा दिया. यह घटना दिनकर गोलंबर की है. 

पुलिस के सामने ठगी

हाजीपुर के पीड़ित ड्राइवर गणेश ने कहा कि वह दिनकर गोलंबर के पास घूम रहा था. इस दौरान पुलिस वहां पर चेकिंग कर रही थी. वहां से कुछ दूर आगे बढ़ा तो एक व्यक्ति ने हमको भी हाथ दिया. जिसके बाद उसने अपनी बाइक रोक दिए.उसने खुद को पुलिस वाला बताया और चेकिंग करने लगा. कागजात चेक करने के बाद पॉकेट चेक किया. पैसा निकला तो उससे रखकर भगा दिया.

मारने की दी धमकी

गणेश ने बताया कि जब वह अपने मालिक को इसकी जानकारी देने के लिए मोबाइल निकाला तो वह शख्स गाली देने लगा और उसको पिटाई करने की धमकी देने लगा. मोबाइल जबरन बंद करवा दिया. फिर उसने कहा कि सामने दौड़ने को कहा तो वह जैसे ही पांच कदम आगे बढ़ा फिर पीछे होकर देखा तो वह गायब हो गया. ठगी का शिकार गणेश ने उसकी शिकायत कदमकुआं थाने की पुलिस से की है. इस शिकायत को पहली नजर में पुलिस संदिग्ध मान रही है. लेकिन पीड़ित को पुलिस ने भरोसा दिया है कि दिनकर चौराहे पर लगे सीसीटीवी को चेक किया जाएगा. फिर केस दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी.