बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
30-Jan-2021 10:02 AM
PATNA: शातिर ने ट्रैफिक जवान को बाइक देने के नाम पर 12 हजार रुपए ठग लिया. शातिर ने ट्रैफिक जवान को ओएलएक्स पर बाइक दिलाने का भरोसा दिया था और अपने खाते में पैसा डलवा लिया.
जवान ने किया एफआईआर
ठगी का शिकार ट्रैफिक जवान ने कोतवाली थाना में केस दर्ज कराया है. जवान बीरबल ने कहा कि एक सेकेंड हैंड बाइक खरीदने थी. वह ओएलएक्स सर्च कर रहे थे. इस दौरान ही वह ठगी के शिकार हुए.
जवान बीरबल ने कहा कि उन्हें पटना का एक यूजर मिला. वह बाइक बेचने के लिए पोस्ट डाला था. जब उन्होंने संपर्क किया तो शातिर ठग ने अपने खाते में 12 हजार रुपए डलवा लिया. जब जवान ने बाइक देने के लिए कहा तो उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया. उससे संपर्क करने की कई बार कोशिश की है. लेकिन उसका नंबर बंद है. जब उनको लगा कि वह ठगी का शिकार हुआ है तो उसने शातिर के खिलाफ कोतवाली थाना में केस दर्ज कराया है. बता दें कि इससे पहले भी शातिर कई लोगों को अपना शिकार बना चुके है.