बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
03-Mar-2021 12:08 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : पटना में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़ कर बोल रहा है. अपराधी बेखौफ होकर पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला पटना के फतुहां थाना के जग्गू बिगहा गांव की है, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर महिला की हत्या कर दी.
मृतक महिला की पहचान जग्गू बिगहा के रहने वाले ललन यादव की 45 साल की पत्नी आशा देवी के रुप में की गई गै. मृतका के पति ने बताया कि उनकी तीन बेटी है. कुछ समय से गांव के ही रहने वाले कुछ मनचले उसे तंग करते थे. मंगलवार को जब उनकी बेटी कहीं जा रही थी तो गांव के ही मनचलों ने उसके साथ छेड़खानी की.
बेटी ने घर आकर यह बात मां को बताई. बेटी की बात सुनकर आशा देवी मंगलवार को ही मनचलों के पास पहुंची औऱ विरोध करते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई. इसे लेकर ही बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े आशा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के वक्त आशा देवी अपने घर के बाहर मवेशी को खाना दे रही थी. इसी दौरान बशमाश आए और आशा देवी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अभी गांव में तनाव व्याप्त और पुलिस गांव में कैम्प कर जांच में जुटी है.