मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
03-Jan-2021 09:16 AM
PATNA : 2 साल पहले राजधानी पटना के डूबने के मामले में गठित जांच कमेटी ने जो रिपोर्ट दी है उसके बाद अब पीएचईडी के तीन इंजीनियरों के खिलाफ विभागीय एक्शन शुरू हो गया है. पीएचईडी के एक सुपरिटेंडेंट इंजीनियर और दो एक्टिव इंजीनियर निलंबित है. इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
विभाग ने सफाई को पर्याप्त नहीं माना
उच्च स्तरीय जांच में तीनों को दोषी करार दिया गया था. इस आधार पर निलंबित किया गया. इस दौरान तीनों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था. तीनों ने अपनी सफाई दी थी, लेकिन विभाग ने इसको पर्याप्त नहीं माना. पटना के डूबने के दौरान पीएचइडी के ये इंजीनियर बुडको में प्रतिनियुक्ति पर थे. सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर रामचंद्र प्रसाद, एग्जक्यूटिव इंजीनियर संतोष कुमार और दयाशंकर प्रसाद शामिल है.
समय पर नहीं दी सूचना
जांच कमिटी ने खुलासा किया है कि बुडको में तैनात तीनों इंजीनियरों ने समय पर इसकी सूचना नहीं दी. अगर ये समय पर सभी संप हाउसों की स्थिति के बारे में जानकारी देते तो पटना डूबने से बच सकता था. लेकिन ये तीनों अधिकारियों ने संप हाउसों का न तो निरीक्षण किया और न ही उसकी मरम्मती कराई. बरसात से पहले पटना के नालों की सफाई भी नहीं कराई. जिसके कारण पटना डूब गया. जिसके कारण हजारों लोगों को परेशानी हुई. अपने घरों में कैद रहे. स्थिति को देख एनडीआरएफ को बुलाना पड़ा. बता दें कि पटना जलजमाव को लेकर बिहार सरकार पर विपक्ष ने जमकर निशाना साधा है. इसको लेकर सरकार की जमकर फजीहत भी हुई थी.