ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

Home / bihar / पटना में चोरों का आतंक: इधर हो रही थी बेटी की शादी, उधर...

पटना में चोरों का आतंक: इधर हो रही थी बेटी की शादी, उधर उड़ा ले गए लाखों की संपत्ति

10-Feb-2023 09:57 AM

By First Bihar

PATNA: राजधानी पटना मे अपराधियों का आतंक जारी है, 24 घंटो के भीतर हत्या चेन स्नैचिंग और फिर चोरी जैसे घटना को अंजाम दे कर बड़े ही आराम से चले जाते है. और पुलिस हाथ पर हाथ धरे सोइ रहती है. ताज़ा मामला पटना सिटी अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार स्थित चाणक्य नगर में बेटी की शादी में रखे पैसे, गहने को चोरों ने चोरी कर घर के खिड़की के द्वारा प्रवेश कर चोरों चोरी की घटना को अंजाम दिया. 


बताया जा रहा है शिव शंकर पांडे के बेटी का विवाह आज होने वाला था उसी क्रम में पूरा परिवार कम्युनिटी हॉल पश्चिम दरवाजा गया था. मौका देख चोर छत के सहारे घर में प्रवेश कर अलमीरा में रखे हुए तीन लाख से ऊपर नगद और 3 लाख के गहने जो पुत्री के विवाह में देना था. जैसे ही सुबह 6 बजे के करीब परिवार के कुछ लोग घर पर पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है, तब उन्होंने अपने पूरे परिवार को सूचना दिया. लोग शादी विवाह छोड़कर घर पहुंचे तो देखा कि सारी संपत्ति जो बच्ची को देना था. वह चोरों ने चोरी कर लिया है. इसकी सूचना अगम कुआं थाना को दिया गया अगम कुआं थाना के अधिकारी जांच में पहुंचे. 


इस घटना के बाद परिजन स्थानीय लोगों का गुस्सा इस बात से लेकर है कि अगम कुआं थाना की लापरवाही इतनी बढ़ गई है. जिसके वजह से लगातार क्षेत्र में चोरी की घटनाएं घटित हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन अपराधियों को तुरंत नहीं पकड़ी तो हम लोग आंदोलन चलाएंगे. वही परिजन ने कहा कि प्रशासन के बड़े अधिकारियों को फोन किया गया, लेकिन कोई भी रिस्पांस तक नहीं दिया. इस बात से भी लोग काफी आक्रोशित है कि बड़े अधिकारी को सूचना भी दिया जाता है तो मोबाइल तक नहीं उठा पाते हैं.  शिव शंकर पांडे को क्या पता था कि आज उनकी बेटी की डोली उठने वाली थी और सम्मान के साथ विदाई करना था वहां इस तरह की घटना घटित हो गई और परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है.