ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / छठ के मौके पर बंद घरों में सफाई, पटना में अबतक दो दर्जनों...

छठ के मौके पर बंद घरों में सफाई, पटना में अबतक दो दर्जनों घरों में चोरी की शिकायत दर्ज

23-Nov-2020 08:03 AM

PATNA : छठ पूजा के मौके पर राजधानी में पेट्रोलिंग के जो दावे पटना पुलिस ने किए थे वह धरे के धरे रह गए और चोरों ने बंद पड़े घरों में सफाई कर डाली। छठ पूजा के बाद जैसे जैसे लोग पटना अपने घरों को लौट रहे हैं वैसे वैसे चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। बंद पड़े घरों के अंदर चोरों ने जो सफाई की है उसकी कंप्लेन भी पुलिस के सामने अब लगातार दर्ज हो रही है। चोरों का सबसे ज्यादा आतंक राजीव नगर थाना इलाके में देखने को मिला है जबकि फुलवारीशरीफ से लेकर पटना सिटी तक के इलाके में चोरों ने खूब सफाई की है। 

राजधानी में चोरों का आतंक इस कदर देखने को मिला है कि एक ही अपार्टमेंट के 4 फ्लैटों में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए कपड़े तक नहीं छोड़े हैं। राजीव नगर थाना इलाके के 5 घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। आशियाना नगर फेज वन में रहने वाले सेल टैक्स के रिटायर्ड कमिश्नर हरिद्वार प्रसाद के घर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। इसके साथ ही आशियाना नगर के ही अभियंता नगर में रहने वाले एक पत्रकार के घर में भी चोरी की घटना हुई है। उनके ही अपार्टमेंट के तीन अन्य फ्लैटों में भी चोरी की वारदात हुई है। 


उधर एम्स के मेडिसिन विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर शिवकुमार के फुलवारीशरीफ स्थित घर में भी चोरी की घटना हुई है। चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर कैश और अन्य सामान की सफाई कर डाली है। वह छठ पूजा के मौके पर अपने पैतृक गांव जहानाबाद गए हुए थे। पुलिस अब तक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले किसी भी गिरोह तक नहीं पहुंच पाई है। राजधानी पटना में हर साल दिवाली से छठ पूजा के बीच घर में ताला बंद कर जाने वाले लोगों कुछ और निशाना बनाते हैं और पटना पुलिस केवल पेट्रोलिंग के दावे तक ही कर पाती है।