मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है
26-Dec-2020 10:15 AM
PATNA :पटना में मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत नल जल का काम करने वाले एक ठेकेदार पर 22 साल की युवती के अपहरण का आरोप लगा था. लेकिन इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है. युवती और ठेकेदार ने शादी कर लिया है. जिसके बाद दोनों ने वीडियो जारी किया है.
मर्जी से भागी
वीडियो में युवती बोल रही है कि उसका अपहरण नहीं हुआ था. वह अपनी मर्जी से भागी है. वह अफरोज से प्यार करती है. दोनों ने शादी कर लिया है. अगर मेरे घरवाले अफरोज के खिलाफ कोई गलत केस करे तो पुलिस उससे फर्जी माने. युवती फुलवारीशरीफ के नौसहा गांव की रहने वाली है.
अपहरण का लगा था आरोप
22 दिसंबर की रात ठेकेदार मोहम्मद अफरोज आलम पर अपने पड़ोस की एक लड़की को उसके घर से अगवा करने का आरोप लगा था. लड़की के परिजनों का आरोप है कि 30 साल के मोहम्मद अफरोज ने 22 साल की युवती का उसके घर से अपहरण कर लिया. मोहम्मद अफरोज तकरीबन दो दर्जन लोगों को लेकर घर में घुसा था और हथियार के बल पर युवती को अपने साथ ले गया. हालांकि इलाके में लगातार यह चर्चा हो रही है कि मोहम्मद अफरोज और युवती के पीछे प्रेम प्रसंग है और अगले हफ्ते युवती की रिंग सेरेमनी होने वाली थी. परिवार वालों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया था,लेकिन अफरोज उसके पहले लड़की को अपने साथ ले भागा.
आरोपी के बच्चे को जाती थी पढ़ाने
बताया जा रहा है कि अफरोज शादीशुदा है और एक बच्चे का बाप भी है. अफरोज के बेटे को पढ़ाने के लिए यह युवती उसके घर जाती थी और इसी दौरान दोनों करीब आ गए. युवती के परिजनों का आरोप था कि बदमाशों ने उनके घर में घुसकर हथियार के दम पर घटना को अंजाम दिया. युवती के पिता पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड हैं. लेकिन मामला अब प्रेम प्रसंग का निकला है.